Home उत्तराखंड देहरादून सीएम धामी के जन्मदिवस पर मुख्यसेवक सदन में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेशभर से पहुंचे लोगों ने दी जन्मदिन की बधाई!
देहरादून

सीएम धामी के जन्मदिवस पर मुख्यसेवक सदन में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेशभर से पहुंचे लोगों ने दी जन्मदिन की बधाई!

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यसेवक सदन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सुबह से ही मुख्यसेवक सदन में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों में मुख्यमंत्री से मिलने, उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने और उनकी एक झलक पाने को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। मुख्यसेवक सदन में माहौल उस समय और भी आत्मीय हो गया, जब समाज के हर वर्ग और हर आयु-वर्ग के लोग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। इनमें युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे शामिल रहे। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर, पुष्पमालाएं पहनाकर तथा आत्मीय भाव से मिलकर उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। बधाई देने वालो मे उपाध्यक्ष भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण राज्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रामसुंदर नौटियाल जी, पुर्व राज्‍यमंत्री राम प्रताप शर्मा  एंप पहाडो की आवाज के सदस्‍य पवन रेड्डी कई गणमान्‍य लोग मौजुद रहे पहाडो की आवाज की तरफ से हार्दिक शुभकामनाऐं।

रामसुंदर नौटियाल उपाध्यक्ष भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण राज्यमंत्री उत्तराखंड सरकार रामप्रताप शर्मा जी

मुख्यसेवक सदन में आज कोई दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्र से मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देने पहुंचा था, तो कोई मैदानी जनपद से। किसी के हाथों में फूल थे, तो कोई अपने साथ मिठाई लेकर आया था। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर किसी में मुख्यमंत्री से मिलने की उत्सुकता दिखाई दे रही थी।

इस अवसर पर विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार एवं मीडिया प्रतिनिधि भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देने मुख्यसेवक सदन पहुंचे। मीडिया प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।

विशेष रूप से युवाओं में मुख्यमंत्री के साथ मिलने और संवाद करने को लेकर उत्साह नजर आया। महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं, बुजुर्गों ने मुख्यमंत्री को अपना आशीर्वाद देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। विभिन्न जनपदों से आए लोगों की मौजूदगी ने मुख्यसेवक सदन को मानो पूरे उत्तराखंड की भावनाओं का केंद्र बना दिया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सरकारी जमीनों की बिक्री पर रोक और UIIDB भंग करने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी देहरादून, 10...

स्वैच्छिक चकबंदी मॉडल को जमीन पर उतारने की पहल, राजस्व सचिव ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

रिपोर्ट जगमोहन जिज्ञासु देहरादून/उत्तराखंड। पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षों से बिखरी कृषि भूमि...

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...