Home दिल्‍ली एन सी आर पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित
दिल्‍ली एन सी आरपौडी

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से क्षेत्र में खुशी की लहर

नई दिल्ली। उत्तराखंड के मूल निवासी एवं पौड़ी जनपद से ताल्लुक रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार हरिश रावत को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए दिल्ली पुलिस, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री संदीप लांबा द्वारा उनके कार्यालय में प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मान-पत्र में हरिश रावत की जिम्मेदार पत्रकारिता, सटीक एवं तथ्यपरक सूचनाओं के प्रसार तथा समाज के साथ रचनात्मक संवाद के प्रयासों की सराहना की गई। साथ ही, उनकी पत्रकारिता को जन-जागरूकता बढ़ाने तथा पुलिस और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण बताया गया।

हरिश रावत ने सम्मान के लिए दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री संदीप लांबा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता उनके लिए केवल समाचारों को प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि सत्य, निष्पक्षता, जनहित और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति एक प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ जनसरोकारों से जुड़े विषयों को सामने लाने के लिए प्रेरित करेगा।

पौड़ी जनपद की धरती से निकलकर दिल्ली में पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले हरिश रावत को मिले इस सम्मान को क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है। उनके सम्मान पर पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

शब्दों में हिमालय: बल्लभ डोभाल का साहित्यिक संसार और हिमालयी संवेदना

रिपोर्ट संध्‍या रावत जिज्ञासु नोएडा 09 सिंतबर           ...

पौडी-ज इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी में ‘हिमालय प्रतिज्ञा’ कार्यक्रम का आयोजन

जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी में हुआ ‘हिमालय प्रतिज्ञा’ कार्यक्रम का आयोजन...

पौडी-कल्जीखाल में खेल महाकुंभ का आयोजन

रिपोर्ट विक्रम पटवाल युवा कल्याण एवं शिक्षा विभाग द्वारा विकासखंड कल्जीखाल के...

उत्तराखंड धरोहर संरक्षण समिति (पंजी.) की साधारण सभा बैठक (GBM) वैशाली में सफलतापूर्वक संपन्न

वैशाली : आज उत्तराखंड धरोहर संरक्षण समिति (पंजी.) की साधारण सभा बैठक...