Home उत्तराखंड पौडी पौडी-ज इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी में ‘हिमालय प्रतिज्ञा’ कार्यक्रम का आयोजन
पौडी

पौडी-ज इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी में ‘हिमालय प्रतिज्ञा’ कार्यक्रम का आयोजन

जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी में हुआ ‘हिमालय प्रतिज्ञा’ कार्यक्रम का आयोजन

शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने लिया हिमालय संरक्षण का संकल्प

कमलपुर संगलाकोटी। जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी में हिमालय संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता को लेकर ‘हिमालय प्रतिज्ञा’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने सहभागिता करते हुए हिमालय की रक्षा और पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य श्री शैलेश चन्द्र के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने दायां हाथ आगे बढ़ाकर हिमालय संरक्षण की शपथ ली।

सामूहिक रूप से संकल्प लेते हुए कहा गया कि हिमालय देश का मस्तक ही नहीं, बल्कि जल, जीवन, जलवायु और पर्यावरण का महत्वपूर्ण आधार है। हिमालय की ऊंची चोटियां हमें निरंतर नई ऊंचाइयों को छूने की प्रेरणा देती हैं। सभी ने प्रतिज्ञा ली कि वे हिमालय की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे तथा ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे, जिससे हिमालय और उसके पर्यावरण को नुकसान पहुंचे।

इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य श्री शैलेश चन्द्र ने कहा कि हिमालय केवल एक पर्वत श्रृंखला नहीं है, बल्कि यह हमारी जीवनदायिनी नदियों, जैव विविधता और संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र का आधार है। हिमालय का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना केवल सरकार या किसी संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने हिमालय संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा का संदेश दिया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौडी-कल्जीखाल में खेल महाकुंभ का आयोजन

रिपोर्ट विक्रम पटवाल युवा कल्याण एवं शिक्षा विभाग द्वारा विकासखंड कल्जीखाल के...

दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक श्री गबर सिंह बिष्ट का हुआ सम्मान।

रिपोर्ट महिपाल रावत दिल्ली। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित उत्तराखंड के शिक्षक...

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...