रिपोर्ट विक्रम पटवाल
युवा कल्याण एवं शिक्षा विभाग द्वारा विकासखंड कल्जीखाल के खेल मैदान में स्थानीय जनप्रतिनिधि खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का दो दिवसीय आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दिवई न्याय पंचायत के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती किरण बाला ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्येष्ठ उप प्रमुख श्री संजय पटवाल तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व कनिष्ठ प्रमुख श्री अर्जुन पटवाल रहे।

प्रतियोगिताएं अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग में आयोजित की गईं। एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो सहित विभिन्न खेलों में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विजेता प्रतिभागी अब विधानसभा स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। विजेता बच्चों को अतिथियों द्वारा मेडल, प्रमाण-पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी श्री चंद्र प्रकाश बलूनी, युवा कल्याण अधिकारी, प्रधानाचार्या श्रीमती किरण बाला, अनीता बलूनी, सुदामा प्रसाद चौधरी, श्रवण रावत, रीना रावत, पूजा नेगी, माल सिंह रावत, अजय भारती, राहुल नेगी, रिद्धि तिवारी, विकास कुमार, आशीष नेगी, प्रशांत भूषण, रविंद्र रावत, आरज़ू नेगी, शिखा नेगी, सोनम चंदोला, पूनम आर्य, अनसूया देवी, विनोद सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
सभी अतिथियों एवं आयोजकों ने प्रतिभागी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a comment