Home उत्तराखंड पौडी नैनीडांडा- सुरेंद्र बिष्ट को नैनीडांडा कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी धीरेंद्र प्रताप ने।
पौडी

नैनीडांडा- सुरेंद्र बिष्ट को नैनीडांडा कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी धीरेंद्र प्रताप ने।

रिपोर्ट महिपाल रावत

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेन प्रताप ने नैनीडांडा विकासखंड कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पूर्व प्रमुख सुरेंद्र बिष्ट को बधाई दी ।
वीरेंद्र प्रताप ने कहा कि सुरेंद्र बिष्ट पहले से ही कांग्रेस के बहुत वफादार और तेजतर्रार कार्यकर्ताओं में रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उनके अध्यक्ष बनने से नैनीडांडा कांग्रेस को नई गति मिलेगी।
लैंसडाउन नगर क्षेत्र का नाम लैंसडाउन शहर की बजाय वीर जसवंतगढ़ छावनी बनाए जाने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि वीर जसवंत सिंह ने सेना के इतिहास में ऐतिहासिक मिसाल पैदा की थी।
इसीलिए उन्हें देश की सेना की सेवा के सर्वोच्च मेडल महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

उन्होंने कहा कि लैंसडाउन नाम वैऐसे बहुत लोकप्रिय रहा है परंतु दिक्कत यह है कि किसी अंग्रेज के नाम की गुलामी बहुत सालों तक हम लोग सह नहीं कर सकते और जनता की भी यही मांग है और यही कारण है कि लेंसडोंन छावनी बोर्ड ने भी प्रस्ताव पारित करके दो महीने में लोगों से इसके लिए
स्विकृतियों मांगी है ।
उन्होंने कहा कि बहुत सारे लैंसडाउन के लोगों में लैसडाउन का नाम बदलने से रोष है ।क्योंकि वहां पर पलायन बढ़ रहा है और शहर खाली होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके बारे में सरकार को सोचना चाहिए और कोई 100 करोड़ का पैकेज लैंसडाउन के विकास के लिए दिया जाना चाहिए। और कुछ वहां पर लोगों को टैक्सों में छूट भी बढ़ाई जानी चाहिए, जिससे यहां के विकास और पर्यटन में वृद्धि हो सके और पलायन पर चोट लगे।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Recent Posts

Categories

Related Articles

देहरादून- प्रदेश के श्रेष्ठ सौ बच्चों को मिला फूलदेई पुरुस्कार

रिपोर्ट विक्रम पटवाल फूलदेई 2026 के एक माह तक चले रचनात्मक प्रतिभाग...

कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कल्जीखाल में अभिभावक शिक्षक संघ एवं विधालय प्रबंधन समिति का गठन

रिपोर्ट विक्रम पटवाल अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन पटवाल एवं...

पौडी- सतपुली मे पंकज सुसाइड केस में विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन

रिपोर्ट जगमेाहन डांगी कांग्रेस, सीपीआई-एमएल और यूकेडी समेत कई राजनीतिक और सामाजिक...