Home उत्तराखंड देहरादून उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या से की मुलाकात
देहरादून

उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या से की मुलाकात

रिपोर्ट प्रताप सिंह नेगी

आज दिनांक 6/4/2026, को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने , माननीय कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या जी के आवास जाकर उनसे से मुलाकात की, सर्वप्रथम प्रतिनिधिमंडल ने माननीय केबिनेट मंत्री जी का बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त किया कि उनके सहयोग एवं प्रयासों से प्रदेश में कई आंगनबाड़ी कार्यकत्रिया पदोन्नति हुई , सुपरवाइजर बनी।
इसके अलावा वर्तमान में चल रही आंगनबाड़ी कार्यकतियों की समस्याओं से माननीय मंत्री जी को अवगत कराया उन्होंने प्रतिमंडल की बातों को ध्यान पर रख सुनाएं एवं समस्याओं को चिन्हित कर ,उच्च अधिकारियों से वार्ता कर समाधान करने का आश्वासन दिया।
मुख्य समस्या जैसे, जो आंगनवाड़ी केंद्र किराए के भवनों में संचालित किया जा रहे हैं, भवन किराया की धन राशि,शासनादेश में संशोधन करने हेतु,किराए की धनराशि माता समिति में के खाते में दी जाए, ना कि भवन स्वामी के खाते में।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय से संबंधित, किस माह का मानदेय आ रहा है वह स्पष्ट नहीं होता असमंजस स्थित है, पासबुक में अंकित होना चाहिए कि किस महीने का मानदेय आया है।

2021 करोना काल में विभाग द्वारा सेनेटरी नैपकिन पैड महिलाओं एवं किशोरियों को लाभ देने के उद्देश्य से निशुल्क वितरण के आदेश दिए गए, और निशुल्क की वितरण किए गए ,वर्तमान में विभाग द्वारा, कोरोना काल में निशुल्क दिए गए, सेनेटरी नैपकिन पैड के रुपए जमा करने का दबाव बनाया जा रहा, जिसको की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां जमा करने में असमर्थ हैं।

पिछले दिनों विभाग द्वारा जो सेनेटरी नैपकिन केंटो में भिजवाए गए कई जगहों पर₹15 में बिक्री हेतु कहा गया है, लेकिन लाभार्थी वर्ग इसको नहीं खरीद रहे हैं, इसलिए निवेदन है कि पूर्व की भांति 6 रुपए में ही इसकी बिक्री के आदेश दिए जाएं।

विभाग द्वारा स्मार्टफोन ऑन लाइन कार्य करने के लिए उपलब्ध कराए गए, लेकिन सिम रिचार्ज की धनराशि अत्यधिक कम होने से समस्या आ रही है, कृपया इस धनराशि को बढ़ाया जाए।

पोषण ट्रैक्टर में फेस कैप्चर में आ रही समस्याओं को, माननीय मंत्री जी को अवगत कराया गया।

साथ ही माननीय मंत्री जी से,इस माह के अंत तक, सभी संगठनों के साथ, एक बैठक आयोजित करने का अनुरोध किया गया, जिसमें विभागीय उच्च अधिकारी भी सम्मिलित रहे, जिसमें माननीय मंत्री जी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही एक सभी संगठनों के साथ संयुक्त बैठक की जाएगी।

अंत में मानदेय वृद्धि के विषय में चर्चा की गई जिस पर उन्होंने कहा कि कुछ समय और इंतजार करें, इस पर सरकार में एक्सरसाइज चल रही है विचार मंथन हो रहा है,संतोषजनक मानदेय वृद्धि की जाएगी।

सभी बहनों से अनुरोध है कृपया अपने ब्लॉक एवं जिला स्तरीय समस्याओं को नोट कर प्रदेश पदाधिकारी तक पहुंचाने की कृपा करें।
प्रतिनिधि मंडल में शामिल, जिला संयोजिका मधु पुंडीर जी,शहर अध्यक्ष तनु बाबा जी, रायपुर ब्लॉक अध्यक्ष नीलम चौहान जी, बिन्नी देवी,ब्लॉक अध्यक्ष सविता सजवान जी, मालती रावत जी, आप सभी बहनों का बहुत-बहुत धन्यवाद।

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...