Home उत्तराखंड पौडी पौडी- ग्राम पंचायत डांगी का विकास रोडमैप तैयार: खुली बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए कई प्रस्ताव पारित
पौडी

पौडी- ग्राम पंचायत डांगी का विकास रोडमैप तैयार: खुली बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए कई प्रस्ताव पारित

रिपोर्ट जगमोहन डांगी

विकास खंड कल्जीखाल की ग्राम पंचायत डांगी में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों के अनुपालन में खुली बैठक का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी चंद्र प्रकाश बलूनी के सक्रिय समन्वय से आयोजित इस बैठक में ग्रामीणों की सर्वसम्मति से वर्ष 2026-27 के लिए मनरेगा, राज्य वित्त और अन्य योजनाओं के अंतर्गत विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए।

प्रशासक/एडीओ पंचायत अरुण रावत की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ग्राम पंचायत के विकास के लिए एक व्यापक मास्टर प्लान पर चर्चा हुई, जिसमें जंगली जानवरों से सुरक्षा हेतु एकल घरों में सोलर लाइट लगाने, सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत, ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और पाइपलाइन मरम्मत जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी गई। इसके साथ ही पंचायत भवन के विद्युतीकरण, सड़कों के पैच वर्क और समाज कल्याण, बाल विकास तथा कृषि विभाग की योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया।

​बैठक में विकास कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं और नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों को मिलाकर एक ‘निगरानी समिति’ का गठन किया गया है। इसी अवसर पर उपचुनाव में नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों को प्रशासक द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई। बैठक में ग्रामोत्थान परियोजना के तहत महिला समूहों को सशक्त बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन पर भी बल दिया गया।

​कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी एवं पीएलबी जगमोहन डांगी ने किया, जिन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी की ओर से दी जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं की महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी दीपेश नेगी, ग्राम पंचायत अधिकारी फुरकान अली, बाल विकास विभाग से माया राणा, राउमा विद्यालय डांगी की प्रभारी प्रधानाचार्य नीलम बिष्ट, वन पंचायत सरपंच मीना देवी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री रानेश्वरी देवी और आशा कार्यकत्री मीना देवी सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

देहरादून-छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने...