Home उत्तराखंड देहरादून देहरादून-माल्टा रस के साथ मनाये होली और दे उसके किसानो का साथ।
देहरादून

देहरादून-माल्टा रस के साथ मनाये होली और दे उसके किसानो का साथ।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल

धाद के होली मिलन मे होली गीतों के साथ जुडी माल्टा रस की मिठास

पहाड़ के माल्टे के पक्ष मे धाद ने होली के साथ शुरू हो रही गर्मियों मे समाज से माल्टा रस अपनाने के लिए अपील की. बुढ़ दादी मिलेट कैफे मे होली मिलन के आयोजन मे होलियारो ने गीतों के साथ माल्टा मोहितो का आनंद भी लिया. आयोजन मे सुशील पुरोहित,शान्ति बिन्जोला,सरिता मैंदोलिया,हेमलता उनियाल,श्रीयांश उनियाल ने गढ़वाल और नीतू फुलेरा और उनके परिजनो ने कुमाऊं की होली के गीतों की प्रस्तुति दी. इस अवसर माल्टा रस बॉटल का शुभारम्भ भी किया गया.
माल्टा रस के बाबत बोलते हुए धाद के सचिव तन्मय ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से पहाड़ मे हो बहुतायत मे हो रहे फल माल्टे के पक्ष मे धाद समाज और शासन के ध्यान आकृष्ट करने के लिए अभियान चला रही है. जिसमे इस वर्ष सामाजिक अभियान के रूप मे माल्टा फल को उचित मूल्य दिलवाने के साथ फंची सहकारिता के सहयोग से माल्टा रस को बॉटल के रूप मे भी तैयार किया गया है और आम समाज से होली और आने वाली गर्मियों मे उसे अपनाने की अपील की गयी है.
धाद के उपाध्यक्ष डी सी नौटियाल ने कहा कि धाद ने उत्तराखंड के लोक पर्व को सामाजिक उद्देश्य के साथ जोड़ने की हमेशा पहल की है हरेला, इगास,फूलदेई के साथ हमने इस बार होली को पहाड़ के फलों के रस के उपयोग से जोड़ने का प्रयास किया है.
इस अवसर पर माल्टा रस का सामूहिक लोकार्पण धाद के सदस्यो,फंची सहकारिता के साकेत रावत, किशन सिंह,उपस्थित होलियारों, सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता मोहित डिमरी, प्रांजल नौटियाल,जन जाग्रति चेतना मंच के अनिरुद्ध डोबरियाल, मेज महाबीर रावत,राजीव पांथरी, किशन सिंह, साकेत रावत, बृज मोहन उनियाल,सुरेंद्र अमोली, मनोहर लाल,
कंचन बुटोला,सुशीला गुसांईं, धर्म सिंह, नरेंद्र नेगी, अनुराधा खंडूरी ने किया.

पहाड से जुडी खबरो के लिए हमसे जुडे एंव अपने क्षेत्र की खबरो को हमे मेल द्वारा या व्‍हाटअप द्वारा भेजे

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...