पौडी

पौड़ी-यूकेडी ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में जुटने का किया आह्वान।

रिपोर्ट जगमेाहन डांगी

पौड़ी। उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा रविवार को प्रेक्षागृह में सदस्यता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने यूकेडी की सदस्यता ली। विभिन्न विकास खंड से आए युवाओं ने यूकेडी के सदस्यता ग्रहण किया और जय पहाड़ जय पहाड़ी का नारा को बुलंद किया कई क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं प्रधान सहित 100 से लोगों ने उक्रांद के सदस्यों को माला पहनकर कर सदस्यता दिलाई पदाधिकारियों ने सभी से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। कहा कि भाजपा व कांग्रेस की गलत नीतियों को गांव गांव तक पहुंचाया जाए।
रविवार को प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के केंद्रीय उपाध्यक्ष कर्नल रिटायर्ड सुनील कोटनाला ने कहा कि राज्यगठन के बाद सबसे बड़ी उपेक्षा पौड़ी की गई जबकि पौड़ी से ही राज्यआंदोलन की शुरूआत हुई। कहा कि राज्यगठन में यूकेडी ने अहम भूमिका निभाई। राज्य गठन के बाद भाजपा व कांग्रेस ने प्रदेश में राज किया लेकिन लगातार मूल निवासियों की उपेक्षा की गई। कहा कि मंडल मुख्यालय पौड़ी की लगातार उपेक्षा से आज पौड़ी बदहाल स्थिति में है। युवा रोजगार तो अन्य लोग बेहतर स्वास्थ्य व शिक्षा की तलाश में पलायन करने को मजबूर है लेकिन सरकार इस ओर कोई कदम नहीं उठा रही है। केंद्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी, शांति प्रसाद भटट ने कहा कि इन पच्चीस सालों में मूलनिवासियों की भारी उपेक्षा की गई। कहा कि यूकेडी ही इस प्रदेश का विकास कर सकती है।
कहा कि आज प्रदेश में बड़ी संख्या में लोग यूकेडी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है।


कहा कि सरकार की नाकामियों के चलते मंडलीय अफसर पौड़ी मंडल मुख्यालय में बैठने को तैयार नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से विधानसभा की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
कहा कि जिस भी प्रत्याशी को पार्टी टिकट देगी उसको जिताने के लिए एकजुट होकर प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर पार्टी के प्रवक्ता जबर सिंह रावत, पौड़ी जिला प्रभारी समीर मुंडेपी, महिला प्रकोष्ठ की गढ़वाल मंडल प्रभारी सरस्वती देवी, कार्यालय प्रभारी देवचंद उत्तराखंडी, महानगर अध्यक्ष नितिन नेगी,पूर्व यूकेडी विधानसभा प्रत्याक्षी सज्जन सिंह नेगी,युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गौरव चंदोला, कोट ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश बेलवाल, पौड़ी ब्लाक अध्यक्ष अजय चंदोला,कल्जीखाल ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सिंह, पंकज, एकेश्वर हरीश पोखरियाल,जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी, जवाहरलाल भटट, संतोष डोभाल, नीरजा खुगशाल, लक्ष्मी भटट, किरन कैंतुरा, प्रीति रावत, मीना रावत, विक्रम सिंह रावत बलवंत गुसाई आदि शामिल रहे।

Related Posts