Home उत्तराखंड देहरादून उत्तराखंड में पूर्णकालिक गृहमंत्री की नियुक्ति की जाए :धीरेंद्र प्रताप
देहरादून

उत्तराखंड में पूर्णकालिक गृहमंत्री की नियुक्ति की जाए :धीरेंद्र प्रताप

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने उत्तराखंड में तत्काल पूर्ण कालिक गृहमंत्री की नियुक्ति की मांग की है।

राज्य में प्रतिदिन तीन बच्चों के गायब होने की राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो द्वारा दी गई जानकारी को देखते हुए व पिछले 15 दिन में आधा दर्शन से भी अधिक देहरादून में हुई हत्याओं को देखते हुए धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि राज्य मुंबई की तरह अब देश के नक्शे पर एक अपराध नगरी के रूप में विकसित होता जा रहा है। सरकारी तंत्र है, पुलिस है कि अपराध पर नियंत्रण रखने में पूरी तरह विफल हो गई है ।
राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो ने कहा है कि पिछले 1 साल में 1209 से ज्यादा बच्चे राज्य से गायब हो गए हैं।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि लोगों में कानून व्यवस्था के नाम पर जरा भी संवेदना या भय दिखाई नहीं देता।

वीरेंद्र प्रताप ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास इतने विभाग रख लिए गए हैं कि गृह मंत्रालय जैसा संवेदनशील विभाग अनाथ बना बैठा है।नतीजा यह है कि अपराधी बेखौफ हो गए हैं और पुलिस के अधिकारी भी जिम्मेदारी निभाते नहीं दिख रहे हैं।

बार-बार देहरादून के पुलिस कप्तान बदले जा रहे हैं लेकिन अपराध की सूरत नहीं बदल रही।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि यदि यही हाल रहा तो अपराधियों की संख्या इतनी बढ़ जाएगी की पुलिस को भविष्य में रोकना मुश्किल हो जाएगा। धीरेंद्र प्रताप ने मुख्यमंत्री से मांग की कि वह तत्काल राज्य में एक पूर्णकालीन गृह मंत्री की नियुक्ति करें। जो अपना समग्र समय राज्य की कानून व्यवस्था को ठीक करने में लगाए। उन्होंने कहा देहरादून की ही हालत खराब नहीं है हल्द्वानी से लेकर पिथौरागढ़ तक और हरिद्वार से लेकर चंपावत तक सभी जगह कमोबेश लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और उत्तराखंड की मित्र पुलिस असहाय दिखाई दे रही है।

उन्होंने हालात के मद्देनजर तत्काल एक योग्य विधायक को या जिस भी मंत्री को मुख्यमंत्री योग्य समझते हो पूर्णकालिक गृह मंत्रालय का जुम्मा देकर राज्य के हालात को सुधारने पर बल दें।

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...