पौडी

पौड़ी-डीएसपी सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी को उत्कृष्ट सेवा पदक मिलने पर गृह क्षेत्र में खुशी की लहर

रिपोर्ट  जगमोहन डांगी

पौड़ी। पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक, पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क गोल्ड मेडल से सम्मानित किए जाने पर उनके गृह जनपद एवं मनियारस्यूं क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।
इस उपलब्धि पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजकीय इंटर कॉलेज पुरियाडांग के पूर्व पीटीए अध्यक्ष जगमोहन डांगी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे मनियारस्यूं क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज पुरियाडांग में हुई। इसके बाद उन्होंने हाईस्कूल तक की शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज सकिनखेत से तथा इंटरमीडिएट (कक्षा 11 व 12) की शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज जनता नाहसैण से प्राप्त की।
जगमोहन डांगी ने कहा कि सीमित संसाधनों से निकलकर उच्च पद तक पहुंचना और राज्य स्तर पर सम्मान प्राप्त करना क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके सम्मान से पूरे क्षेत्र का मान बढ़ा है।

पहाड से जुडी खबरो के लिए हमसे जुडे एंव अपने क्षेत्र की खबरो को हमे मेल द्वारा या व्‍हाटअप द्वारा भेजे

Related Posts