Home उत्तराखंड देहरादून देहरादून-उत्तराखण्ड वर्षभर बनेगा पर्यटन की पहली पसंद: महाराज
देहरादून

देहरादून-उत्तराखण्ड वर्षभर बनेगा पर्यटन की पहली पसंद: महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट

उत्तराखण्ड पर्यटन का ऐतिहासिक कदम दिल्ली के बाद अब देशभर में होगा एकीकृत रोड शो अभियान

देहरादून/दिल्ली। देश में पहली बार ऐसा प्रयास किया गया है जिसमें उत्तराखंड राज्य ने अपने पर्यटन पक्ष को संगठित, समन्वित और बहु-शहरी अभियान के रूप में आगे रख कर पैन-इंडिया एकीकृत रोड शो अभियान की शुरुआत की है।

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को दिल्ली स्थित एक स्थानीय होटल से में उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित पैन-इंडिया द ललित एकीकृत रोड शो की शुरुआत करते हुए बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली-एनसीआर के ट्रैवल ट्रेड और पर्यटन उद्योग को राज्य के एडवेंचर, विंटर, वेलनेस, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक तथा अनुभवात्मक पर्यटन उत्पादों से जोड़ना है। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करने के लिए उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों एवं मार्गदर्शन में प्रारम्भ किया गया है, जिसका उद्देश्य उत्तराखण्ड को सालभर के 365-दिवसीय पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित किया जा सके।

पर्यटन मंत्री श्री महाराज ने राज्य की व्यापक पर्यटन नीति, नयी संभावनाओं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड को स्थापित करने की प्रतिबद्धता साझा करते हुए उत्तराखण्ड को भविष्य के Wedding Destination, Spiritual Mega Circuit तथा International Tourism Gateway के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना पर भी रोशनी डाली गई। उन्होंने कहा कि यह रोड शो श्रृंखला राज्य में पर्यटन निवेश, उद्योग सहयोग और पर्यटन आगमन को कई गुना बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। देश के अनेक शहरों में इसी प्रकार की सहभागिता आधारित गतिविधियाँ आयोजित होंगी। हमारी प्राथमिकता उत्तराखंड को शीतकालीन पर्यटन का राष्ट्रीय केंद्र बनाना है जहाँ पर्यटक स्कीइंग, स्नों ट्रैकिंग और विंटर फेस्टिवल्स का आनंद ले सकें।

श्री महाराज ने कहा कि हम जोशीमठ, औली और पांडुकेश्वर जैसे स्थलों को विंटर चारधाम व Sunshine Tourism के रूप में विकसित कर रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को वर्षभर दर्शन और आध्यात्मिक अनुभूति मिल सके। धारचूला से नेलांग घाटी तक Snow Leopard Sighting और नीति घाटी में Ultra Run जैसे कार्यक्रम उत्तराखंड को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान देंगे। हम पर्यटन क्षेत्र के साझेदारों-टूर ऑपरेटर, होटल और एडवेंचर विशेषज्ञों के साथ मिलकर नए उत्पाद, नए पैकेज और नई संभावनाएँ विकसित करेंगे। हमारा उद्देश्य उत्तराखंड को ‘हर मौसम, हर यात्री के लिए’ भारत का प्रमुख पर्यटन राज्य बनाना।

उत्तराखंड टूरिज्म रोड़ शो कार्यक्रम में उत्तराखंड तथा दिल्ली एनसीआर के 250 से ज्यादा इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर ने प्रतिभाग किया। यह आयोजन आने वाले महीनों में देश के प्रमुख महानगरों में भी आयोजित किए जाएंगे। रोड शो में प्रश्नोत्तर सत्र, बी2बी मीटिंग्स, नेटवर्किंग लंच, वन-टू-वन बिज़नेस एंगेजमेंट्स आयोजित हुए, जिनमें दिल्ली-एनसीआर के टूर ऑपरेटरों, ट्रैवल एजेंसियों, होटल समूहों और एडवेंचर संस्थानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उद्योग ने भी उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर अगली बड़ी सफलता कहानी के रूप में देखने की आकांक्षा व्यक्त की।

पहाड से जुडी खबरो के लिए हमसे जुडे एंव अपने क्षेत्र की खबरो को हमे मेल द्वारा या व्‍हाटअप द्वारा भेजे

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...