Home उत्तराखंड पौडी रिखणीखाल-अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर रिखणीखाल में UKD की रैली, CBI जांच की मांग तेज
पौडी

रिखणीखाल-अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर रिखणीखाल में UKD की रैली, CBI जांच की मांग तेज

 

लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र के रिखणीखाल बाजार में चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) द्वारा एक जनआक्रोश रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व UKD के लैंसडौन विधानसभा प्रभारी श्री मुकेश बिष्ट ने किया। इस अवसर पर UKD के रिखणीखाल ब्लॉक अध्यक्ष श्री गब्बर सिंह बिष्ट सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

रैली के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा अब तक मामले को CBI को हस्तांतरित न किए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया गया तथा निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि जब तक मामले की CBI जांच नहीं होती, तब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिल सकता।

इस जनआंदोलन को रिखणीखाल क्षेत्र के कई व्यापारी भाइयों का भी समर्थन मिला। कुछ व्यापारियों ने खुलकर समर्थन व्यक्त किया, जबकि कुछ ने परोक्ष रूप से आंदोलन के प्रति अपनी सहमति जताई। रैली में उमड़े जनसमर्थन से यह स्पष्ट होता है कि क्षेत्र की जनता इस संवेदनशील मामले को लेकर गंभीर है।

UKD नेताओं ने स्पष्ट किया कि पार्टी जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाती रहेगी और न्याय की इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक पहुंचाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। रैली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

आप सभी को अंंग्रेजी नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाऐं।

पहाड से जुडी खबरो के लिए हमसे जुडे एंव अपने क्षेत्र की खबरो को हमे मेल द्वारा या व्‍हाटअप द्वारा भेजे

Related Articles

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान...

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...