Home उत्तराखंड पौडी ABPM साक्षी राणा के स्थानांतरण पर उप डाकघर कल्जीखाल कर्मचारियों नें भावभीनी विदाई दी।
पौडी

ABPM साक्षी राणा के स्थानांतरण पर उप डाकघर कल्जीखाल कर्मचारियों नें भावभीनी विदाई दी।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल

ABPM साक्षी राणा के स्थानांतरण पर उप डाकघर कल्जीखाल के समस्त कर्मचारियों नें उन्हें भावभीनी विदाई दी।

आज कल्जीखाल उप डाकघर में साक्षी राणा के स्थानांतरण होने पर समस्त कर्मचारियों नें उन्हें भावभीनी विदाई दी। साक्षी पिछले दो साल से उप डाकघर कल्जीखाल के उप शाखा किमोली में कार्यरत थी एवं उनका स्थानांतरण नैनीताल के भवाली में हुआ है। साक्षी नें बी फार्मा भी किया है और वह वहां जौब न मिलने के कारण डाक विभाग में कार्यरत है और अन्य जगहों की भी तैयारी कर रही है।


उनके स्थानांतरण पर पोस्ट मास्टर कल्जीखाल श्री पदम भूषण नेगी नें कहा कि वह एक कर्मठ कर्मचारी हैं और लड़की होने के वावजूद अपने घर से बहुत दूर यहां पर अपने कार्य करने की शैली से सभी कर्मचारी एवं अधिकारीयों को प्रभावित किया। उन्होंने साक्षी के उज्जवल भविष्य की कामना करी। साक्षी ने कहा कि यहां पर सभी का सहयोग प्राप्त हुआ और जाते हुए भावुक हो गई।
सभी कर्मचारियों नें उन्हें हार पहनाकर एवं गिफ्ट देकर भावभीनी विदाई दी। कर्मचारियों में पोस्ट मास्टर श्री पदम भूषण नेगी, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, मुकेश कुमार,मकानी देवी,जमीला बेगम, प्रदीप पटवाल, विक्रम विशन, हयात सिंह,दीपेश जुगरान, नरेन्द्र चौहान, मनोज कुमार, तीरथ सिंह, प्रियंका चौधरी, तमन्ना,आशू सैनी,कमला आदि उपस्थित रहे।सभी कर्मचारियों नें उसके उज्जवल भविष्य की कामना करी।

पहाड से जुडी खबरो के लिए हमसे जुडे

Related Articles

देहरादून- प्रदेश के श्रेष्ठ सौ बच्चों को मिला फूलदेई पुरुस्कार

रिपोर्ट विक्रम पटवाल फूलदेई 2026 के एक माह तक चले रचनात्मक प्रतिभाग...

कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कल्जीखाल में अभिभावक शिक्षक संघ एवं विधालय प्रबंधन समिति का गठन

रिपोर्ट विक्रम पटवाल अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन पटवाल एवं...

पौडी- सतपुली मे पंकज सुसाइड केस में विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन

रिपोर्ट जगमेाहन डांगी कांग्रेस, सीपीआई-एमएल और यूकेडी समेत कई राजनीतिक और सामाजिक...