Home उत्तराखंड देहरादून उत्‍तराखण्‍ड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक मे चार बिंदुओं पर चर्चा की गई।
देहरादून

उत्‍तराखण्‍ड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक मे चार बिंदुओं पर चर्चा की गई।

आज दिनांक 28 दिसंबर 2025 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक विभाग के श्री चंद्रेश यादव सचिव (महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग उत्तराखंड शासन) के साथ सचिवालय में हुई जिसमें प्रदेश के पांच अन्य संगठन भी सम्मिलित हुए, 6 सूत्रीय मांग पत्र में से बैठक में चार बिंदुओं पर चर्चा की गई।
मुख्य रूप से आंगनबाड़ी कर्मी कल्याण कोर्स की धनराशि बढ़ाई जाने पर, चर्चा की गई, 10 साल से महिला कल्याण कोर्स में जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं अपना अंशदान जमा कर रही है 10 साल पूर्ण हो चुके हैं,उनको 2026 से 1 लाख रुपए एक मुस्त धनराशि दी जाएगी एवं प्रत्येक वर्ष 5% धनराशि उसमें बढ़ाई जाएगी, साथी अंश दान की धनराशि भी बढ़ाई जाएगी,जिसमें पांच संगठनों ने अपनी सहमति प्रदान की।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पेंशन योजना से जोड़ने पर चर्चा की गई प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना से 18 वर्ष से 40 वर्ष की आंगनबाड़ी बहनों को इस योजना से जोड़ा जाएगा एवं उनको सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन की सुविधा दी मिलेगी, 40 वर्ष से 60 वर्ष आयु की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नेशनल पेंशन स्कीम (L P S) से जोड़कर पेंशन की सुविधा दी जाएगी, इस पर सभी संगठन अपने आंगनबाड़ी बहनों से चर्चा करेंगे।

प्रदेश में सुपरवाइजर के रिक्त पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रमोशन से जल्द भरा जाएगा, विज्ञप्ति जारी की जाएगी प्रदेश में जुलाई 2025 से जून 2026 तक लगभग 88 पद रिक्त है,

मार्च 2024 में सरकार द्वारा मानदेय वृद्धि के लिए जो समिति का गठन किया गया था, समिति द्वारा क्या रिपोर्ट तैयार की गई है उसकी जानकारी आज की बैठक में नहीं दी गई।

14 नवंबर से जो धरना एवं कार्मिक अंश प्रदेश में चल रहा है वह निरंतर चलता रहेगा जब तक की सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के हक में सकारात्मकनिर्णय नहीं लिया 2 दिसंबर 2025 को प्रदेश स्तरीय रैली के माध्यम से सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया जाएगा सचिवालय कुछ किया जाएगा।

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...