Home उत्तराखंड पौडी रिखणीखाल प्रखंड के द्वारी क्षेत्र में गैस आपूर्ति की भारी किल्लत व उपभोक्ता लकड़ी जलाने को मजबूर
पौडी

रिखणीखाल प्रखंड के द्वारी क्षेत्र में गैस आपूर्ति की भारी किल्लत व उपभोक्ता लकड़ी जलाने को मजबूर

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत

द्वारी क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता विनोद मैंदोला ने जानकारी दी है कि जिन गैस उपभोक्ताओं के संयोजन कामाक्षी इंडेन गैस सर्विस धुमाकोट से सम्बन्धित हैं, उनको दो तीन महीने से गैस की आपूर्ति नहीं की जा रही है।इस क्षेत्र में लगभग 4-5 ग्राम पंचायतों के लोग निर्भर हैं।

कयी बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।खाद्य पूर्ति अधिकारी धुमाकोट को भी अवगत कराया जाता है,लेकिन उनके भी कहने पर भी गैस आपूर्ति नहीं हो पा रही है।लोग दर दर भटक रहे हैं, किसी तरह जंगल से लकड़ी बीन कर चूल्हा जला रहे हैं।

ग्रामीणो द्वारा लिखा गया पत्र हस्‍ताक्षर सहित

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गैस सर्विस के कनेक्शन किसी और एजेन्सी में समायोजित किये जाये,या कामाक्षी गैस सर्विस को सख्त निर्देश दें कि नियमित गैस सप्लाई करें। ताकि लोग भ्रमित व परेशानी से बच सकें। इस क्षेत्र के अधिकतर संयोजन इस पर आश्रित हैं। मुख्य रूप से विनोद मैंदोला, पूरण सिंह नेगी,प्रीतम सिंह नेगी आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...