Home उत्तराखंड पौडी कोटद्वार-मालिनी वैली कॉलेज ऑफ एजुकेशन, में गंगा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम
पौडी

कोटद्वार-मालिनी वैली कॉलेज ऑफ एजुकेशन, में गंगा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम

 

4 नवंबर, मंगलवार को मालिनी वैली कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कोटद्वार में गंगा दिवस के अवसर पर गंगा के महात्म्य एवं संरक्षण पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।बी.एड. के छात्रों ने बताये गंगा संरक्षण के सूत्र

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं श्रीमती नूतन कुकरेती के निर्देशन में गंगा आरती गायन से हुआ।

श्री प्रकाश चन्द्र के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।

चेयरमैन श्री योगम्बर सिंह ने बताया कि 4 नवंबर के ही दिन गंगा राष्ट्रीय नदी घोषित हुई थी और भारत सरकार ने गंगा की सफाई के लिए कई कदम उठाए हैं जिनमें एक नमामी गंगे है।

नगर निगम कोटद्वार से आये श्रीमती सपना एवं श्री विपुल ने बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड, युट्रोफिकेशन आदि विषयों पर जानकारी दी।

छात्रों में सिद्धार्थ, अनु, अभिषेक, असमा, प्रखर, सर्वज्ञ, आयुष, रेखा, प्रियंका ने गंगा संरक्षण पर बनाये चित्र, स्लोगन एवं निबंध प्रस्तुत किये। आकांक्षा और नेहा ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी।

प्राचार्या डॉ प्रभा जोशी ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए उत्तराखंड में गंगा के उद्गम एवं लोक मान्यताओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में डॉ रुनुमी शर्मा, श्रीमती मानसी, एवं सुश्री स्वेता रावत भी उपस्थित थे।

Related Articles

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

देहरादून-छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने...