Home उत्तराखंड पौडी कल्‍जीखालल-गौरव चौहान बना राजस्व परिषद उत्तराखंड में समीक्षा अधिकारी गांव एवं घंडियाल क्षेत्र में खुशी की लहर
पौडी

कल्‍जीखालल-गौरव चौहान बना राजस्व परिषद उत्तराखंड में समीक्षा अधिकारी गांव एवं घंडियाल क्षेत्र में खुशी की लहर

रिपोर्ट जगमोहन डांगी

पौड़ी विकास खंड कल्जीखाल पट्टी मनियारस्यूं ग्राम सुरालगांव निवासी गौरव चौहान का सपना आखिर साकार हो गया वह विगत एक दशक से सरकारी सेवा के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे। ज्ञात हो कि एक साधारण परिवार में जन्मे गौरव चौहान का मूल गांव पलासू है जो पट्टी मनियारस्यूं के ही अंतर्गत आता है। गौरव के पिताजी प्रेम सिंह चौहान का वर्ष 2009 में स्वर्गवास हो गया था वह भारतीय सेना से रिटायर्ड थे जबकि गौरव की माता श्रीमती भगवंती देवी गृहणी हैं। गौरव बचपन से ही अपने ननिहाल सुरालगांव में रहते थे। गौरव बचपन से ही पढ़ने में अच्छा था वह एक होनहार विद्यार्थी था। गौरव ने 10 वीं एवं 12 वीं सरस्वती विद्या मंदिर घंडियाल से की। गौरव 2013 में दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं में जनपदीय टॉपर रहे है और प्रदेश की मेरिट सूची में उनका 22वां स्थान था। उनकी उच्च शिक्षा डीबीएस पीजी कॉलेज देहरादून से हुई है। उन्होंने कड़ा परिश्रम किया। छोटी मोटी नौकरी के साथ निरंतर पढ़ाई जारी रखी। उन्हें उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट स्थान आने पर, दो उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को मिलने वाला स्वर्गीय उमेश डोभाल ट्रस्ट की ओर से उमेश डोभाल स्मृति पुरस्कार एवं केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा inspire स्कॉलरशिप भी प्राप्त हुई। उनके राजस्व परिषद में समीक्षा अधिकारी बनने पर गांव एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

सरस्वती विद्या मंदिर घंडियाल के वर्तमान प्रधानाचार्य संदीप रावत एवं पूर्व प्रधानाचार्य राकेश नौडियाल ने सरकारी सेवा में जाने एवं समीक्षा अधिकारी बनने पर खुशी जाहिर की । इसके अलावा उनकी इस कामयाबी पर खुशी जाहिर करने वाले में युवा संगठन समिति घंडियाल अध्यक्ष अजय मोहन नेगी,समाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण पत्रकार जगमोहन डांगी,उनके गांव सुरालगांव से शहीद मनीष पटवाल शौर्य चक्र विजेता के पिताजी जगमोहन सिंह पटवाल, मनियारस्यूं वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष कर्नल आनंद कुमार थपलियाल (आ0 प्रा0), ग्राम पंचायत प्रधान गढ़कोट श्रीमती संगीता देवी,कथावाचक मनोज थपलियाल,कथावाचक सुदामा प्रसाद कपटियाल सहित उनके सहपाठियों ने गौरव को शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Articles

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान...

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...