Home उत्तराखंड पौडी कल्‍जीखाल-ग्राम देवता भैरवनाथ जी के मंदिर की मूर्ती स्थापना को लेकर बैठक।
पौडी

कल्‍जीखाल-ग्राम देवता भैरवनाथ जी के मंदिर की मूर्ती स्थापना को लेकर बैठक।

रिपोर्ट जगमोहन डांगी/विक्रम पटवाल

5 अप्रैल 25 शनिवार को ग्राम थापली विकास समिती ने पौड़ी के कफोलस्यूं ग्राम थापली में आगामी 31 मई से 4 जून तक निर्माणाधीन ग्राम देवता भैरवनाथ जी के मंदिर की मूर्ती स्थापना, प्राण प्रतिष्ठा और पूजा अर्चना के सुगम और भव्य आयोजन के लिए कार्यकारिणी की अहम बैठक गठित की गई। आयोजन के सभी सूक्ष्म बिंदुओं पर गहनता से विचार विमर्श किया गया। मंदिर निर्माण की प्रगती का निरीक्षण किया गया, मंदिर का डोम ही 26 फीट उंचा बन रहा है ।समिती के सदस्यों ने नवरात्र में ज्वालपा देवी में पूजा अर्चना कर आगे के धार्मिक आयोजन के लिए आशिर्वाद लिया। सदस्यों ने गांव में बन रहे अपने नए गृह निर्माण का जायजा भी लिया जो बाकी प्रवासियों के लिए प्रेरणादायक है। गांव के प्राचीन जलस्रोत कुंआ और पावन पितृकुडा का भ्रमण और नमन भी किया गया। आपको बता दें जिस गांव में पानी का सदा आभाव रहा वहां नवरात्र में दो दो जगह धरती से पानी का उद्गम हो गया है। सब ने ऐक साथ अपने सभी देवी देवतागण,पितृ जनों का उद्घोष किया और प्रण लिया की ग्राम की प्रगति में अपनी अपनी सहभागिता निरंतर देनी है।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

  • युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg
  • फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains
  • व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs
  • Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611
    • पहाडो मे बिखरी खेती के लिए चकबंदी एक्‍ट 2020 को लागु करवाये अपनी जमीने गोलखातो से अपने नाम के लिए तहसीलो को पत्र लिखे चकबंदी से ही स्‍वरोजगार होगा और पलायन पर लगाम लगेगे। जागरुक बने

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...