Home उत्तराखंड पौडी द्वारीखाल -वन अग्नि सुरक्षा,गोष्ठी एवं आजीविका मिशन प्रशिक्षण का शुभारम्भ।
पौडी

द्वारीखाल -वन अग्नि सुरक्षा,गोष्ठी एवं आजीविका मिशन प्रशिक्षण का शुभारम्भ।

रिपोर्ट- विक्रम पटवाल

ग्रीन इण्डिया मिशन के अर्न्तगत द्वारीखाल विकास खण्ड में प्रमुख प्रशासक महेन्द्र सिह राणा ने किया वन अग्नि सुरक्षा,गोष्ठी एवं आजीविका मिशन प्रशिक्षण का शुभारम्भ।
आज ग्रीन इण्डिया मिशन के अर्न्तगत द्वारीखाल विकास खण्ड मुख्यालय में सी0डी0एस0 विपिन रावत सभागार में आयोजित वन अग्नि सुरक्षा आजीविका सम्बर्द्वन क्षमता विकास कार्यक्रम का प्रमुख प्रशासक द्वारीखाल महेन्द्र सिह राणा ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
द्वारीखाल मुख्यालय पहुॅचने पर महेन्द्र सिह राणा का ग्रीन इण्डिया मिशन के सदस्यों, अधिकारियों वन पंचायत सरपंचों स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। प्रभारी वनाधिकारी भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैन्सडाउन द्वारा वन अग्नि सुरक्षा आजीविका सम्बर्द्वन क्षमता विकास कार्यक्रम के बारे में वन पंचायत सरपंचों, वन पंचायत सदस्यों एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों को जानकारी दी। उन्होने सभी को वन की सुरक्षा में सहयोग की अपील की एवं मधुमक्खी पालन,मशरूम उत्पादक आदि की भी जानकारी दी।
अपने सम्बोधन में महेन्द्र सिह राणा ने कहा कि वन हमारे लिए बहुत ही उपयोगी है हमें वनों की सुरक्षा करनी चाहिए, आज ग्रीन इण्डिया मिशन द्वारा जो प्रशिक्षण दिया गया है उसका सभी सरपंच वन पंचायत सदस्य गण ब्यापक रूप से प्रचार प्रसार करें, ताकि आम जनता को इसका लाभ मिल सके। मैं ग्रीन इण्डिया मिशन के सदस्यों का भी अपने विकास खण्ड में हार्दिक स्वागत करता हूं इसी प्रकार अपना कार्यक्रम से जनता को लाभान्वित करें।
इस अवसर पर प्रशासक प्रमुख कल्जीखाल बीना राणा, उप प्रभागीय वनाधिकारी भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैन्सडाउन प्रशान्त हिन्दवाण, वन क्षेत्राधिकारी जयहरीखाल मटियाली विशन दत्त जोशी, सी0डी0एस0 हंश फाउन्डेशन पौडी सतीश बहुगुणा, ब्लॉक कॉडिनेटर रोहित सिह, कृर्षि वन रिसर्च सेंटर बोर्ड मैम्बर केशव शर्मा, प्रमोद कुमार, एग्रीकल्चर एक्सपर्ट आयुष उनियाल,तथा विकास खण्ड द्वारीखाल के खण्ड विकास अधिकारी जयकृत सिह बिष्ट, प्रधान प्रशासक संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिह नेगी, प्रशासक क्षेत्र पंचायत सदस्य राजमोहन सिह नेगी, आदि समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, कृषक, एवं मातृशक्ति आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान...

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...