देहरादून-क्षत्रिय चेतना मंच द्वारा नव वर्ष एवं मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया गया

दिनांक 12 जनवरी 2025 क्षत्रिय चेतना मंच द्वारा नव वर्ष एवं मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया गया
आज क्षत्रिय चेतना मंच द्वारा महाराणा प्रताप भवन ननूरखेड़ा में नव वर्ष एवं मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया। कार्यक्रम का उदघाटन मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर अशोक वर्धन सिंह तथा संकल्प शिक्षण एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष एडवोकेट रवि सिंह नेगी ने दीप जलाकर व महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर सभी को संक्रांति का प्रसाद खिचड़ी तथा गुड़ व तिल से बनी मिठाइयां गजक व रेवड़ियों का वितरण किया गया। ठाकुर अशोक वर्धन सिंह तथा ठाकुर रवि सिंह नेगी ने मंच की ओर से सभी क्षेत्रवासियों व प्रदेशवासियों को नव वर्ष एवं मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र सिंह तोमर, महेश रौथन, युवा प्रकोष्ठ महासचिव अंकित रौथन ने किया ।
संकल्प अध्यक्ष व मंच के केंद्रीय महामंत्री ठाकुर रवि सिंह नेगी एडवोकेट ने बताया कि हमारे पुराणों के अनुसार मकर संक्रांति मुख्य रूप से दान का त्यौहार है इस दिन व संपूर्ण माह, सूर्य पूजन के साथ तिल गुड़ व खिचड़ी के दान का बहुत महत्व है।
इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा अशोक वर्धन सिंह, महेश रौथन , बुध सिंह रावत,सुरेंद्र सिंह तोमर, डॉ राजेंद्र सिंह नेगी सुरेंद्र सिंह चौहान संयुक्त नागरिक संगठन के महासचिव सुशील त्यागी, श्रीमती रंजना रावत, श्रीमती अनीता नेगी, श्रीमती अनीता राणावत, श्रीमती पुष्पा छेत्री, श्रीमती मीना मल, श्रीमती रीता रौथाण, श्रीमती दिनेश्वरी नेगी व श्रीमती मधु त्यागी आदि उपस्थित थे ।
अन्य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए।
- युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg
- फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains
- व्हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs
- Contact- jagjigyasu@gmail.com 8851979611
- पहाडो मे बिखरी खेती के लिए चकबंदी एक्ट 2020 को लागु करवाये अपनी जमीने गोलखातो से अपने नाम के लिए तहसीलो को पत्र लिखे चकबंदी से ही स्वरोजगार होगा और पलायन पर लगाम लगेगे। जागरुक बने।