Home उत्तराखंड पौडी सिद्ध पीठ कलिंका धाम नव वर्ष 2025 की पावन बेला के उपलक्ष में भक्तों के लिए सज धज कर तैयार है!
पौडी

सिद्ध पीठ कलिंका धाम नव वर्ष 2025 की पावन बेला के उपलक्ष में भक्तों के लिए सज धज कर तैयार है!

नव वर्ष 2025 की पावन बेला के उपलक्ष में भक्तों के लिए सज धज कर तैयार है सिद्ध पीठ कलिंका धाम (थौल) गढ़वाल और कुमाऊं के मध्य सीमावर्ती (दुसान) क्षेत्र में विराजमान मां भगवती काली को समर्पित सिद्धपीठ कालिंका धाम (थौल) जो कि पौराणिक काल से ही गढ़वाल और कुमाऊं के आम जनमानस का श्रद्धा, भक्ति, और आस्था का केंद्र रहा है। सभी भक्तजनों की मनोकामना पूर्ण करने वाला यह देवस्थान बडियारी वंशज की कुलदेवी (कालिंका) के रूप में जाना जाता है। उत्तराखंड के दो महानतम जिलों पौड़ी गढ़वाल और अल्मोड़ा के अधिकांश क्षेत्र इस इलाके में आते हैं। आस्था और कुदरत की छटा बिखेरता हुआ यह देवस्थान स्वर्ग से भी अति सुंदर एवं रमणीक है।

नव वर्ष की पावन बेला के उपलक्ष में हजारों की तादाद में भक्तगण मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु सिद्ध पीठ में पहुंचते हैं। भक्तों की भारी भीड़ को मध्य नजर रखते हुए महाकाली मंदिर ट्रस्ट एवं मंदिर समिति के सदस्यों और मां भगवती के कर्मठ भक्त जनों ने मां भगवती के इस प्रांगण को फूलों से सजा धजा कर नव वर्ष की पावन बेला के उपलक्ष में मां भगवती का आशीर्वाद लेने शक्तिपीठ में पहुंचने वाले भक्तों के दर्शनों लिए तैयार किया है।

इसलिए आप सभी भक्तजनों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए स्वर्ग से भी सुंदर इस रमणीक स्थल की सुंदरता का आनंद भी जरूर लें। धन्यवाद।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Related Articles

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

देहरादून-छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने...