Home उत्तराखंड देहरादून देहरादून- बच्चों की प्रतिभा निखारने और आत्मनिर्भर बनाने की अनूठी पहलकर रहा बदलाव फाउंडेशन
देहरादून

देहरादून- बच्चों की प्रतिभा निखारने और आत्मनिर्भर बनाने की अनूठी पहलकर रहा बदलाव फाउंडेशन

रिपोर्ट हरीमोहन रावत

बदलाव फाउंडेशन पिछले दो वर्षों से विभिन्न छात्रावासों के साथ जुड़कर बच्चों और शेल्टर स्टाफ के साथ सक्रिय रूप से काम कर रहा है। फाउंडेशन का उद्देश्य बच्चों को ऐसा प्लेटफॉर्म प्रदान करना है, जिससे उनकी प्रतिभाओं को निखारा जा सके और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जा सके।

हर वर्ष फाउंडेशन की ओर से बच्चों के लिए सांस्कृतिक और बौद्धिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को नई चीज़ें सीखने का अवसर मिलता है और वे अपनी जिम्मेदारियों को समझने लगते हैं। इस वर्ष, बदलाव फाउंडेशन ने बच्चों को खुद से कार्यक्रम आयोजित करने की जिम्मेदारी दी, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस वर्ष नए साल के अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें सभी बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं का अद्भुत परिचय दिया। योगा प्रोग्राम बेहद सुंदर और प्रेरणादायक था। गढ़वाली और जौनसारी गानों पर बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। छोटे बच्चों से लेकर बड़े बच्चों तक ने अपनी कला और हुनर से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

बदलाव फाउंडेशन के संस्थापक पवन सिंह मेहता और साक्षी रावत ने एक मजबूत टीम बनाई है, जो बच्चों को खेल, संगीत, कंप्यूटर, सिलाई, और बौद्धिक गतिविधियों में प्रशिक्षित करती है। इसके अलावा, बच्चों को क्विज़ और अन्य प्रतियोगिताओं के लिए भी तैयार किया जाता है। साल के अंत में बच्चों को आउटिंग के माध्यम से प्रोत्साहित किया जाता है।

हॉस्टल की व्यवस्था के बारे में बात करते हुए श्री हुकम सिंह उनियाल पूर्व प्रधानाध्यापक ने बताया कि कैसे उन्होंने सीमित संसाधनों के साथ शुरुआत की थी और आज देहरादून में तीन छात्रावास संचालित हो रहे हैं। इन छात्रावासों में वर्तमान में 151 बालिकाएं, 100 बालक, और झड़ी पानी में 60 बच्चे अध्ययनरत हैं।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय बालिका छात्रावास, बनियावाला की संयोजिका संगीता तोमर और उनकी टीम का योगदान भी सराहनीय है। वे अपने स्टाफ के साथ मिलकर बच्चों को अपने परिवार की तरह देखभाल और मार्गदर्शन देती हैं।
बदलाव फाउंडेशन के प्रयासों और सहयोग से ये छात्रावास न केवल बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं, बल्कि उन्हें एक आदर्श नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं।

हम सभी से अपील है कि इस मुहिम का हिस्सा बनें और बदलाव फाउंडेशन के साथ मिलकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य में अपना योगदान दें।इनसे जुड़ने या वॉलंटियर बनने के लिए आप फोन कर सकते हैं 8630668493।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...