Home उत्तराखंड देहरादून देहरादून रिखणीखाल विकास समिति का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न हुआ।
देहरादून

देहरादून रिखणीखाल विकास समिति का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न हुआ।

रिपोर्ट  प्रभुपाल सिह रावत

देहरादून रिखणीखाल विकास समिति का 9 वां वार्षिकोत्सव आज कृष्णा गार्डन कारगी चौक देहरादून के परिसर में भव्य, हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया।

विदित हो कि समिति की स्थापना 19 नवम्बर, 2016 को देहरादून में हुई थी। इस उद्देश्य से हुई थी कि देहरादून मेें निवासरत रिखणीखाल के प्रवासियों का परस्पर मेल मिलाप, समन्वय,सौहार्दपूर्ण व अपनी सभ्यता, बोली भाषा, संस्कृति को संजोये रखना है।

आज वार्षिकोत्सव के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि श्री अनिल गोयल, पूर्व महामंत्री भाजपा रहे।विशिष्ट अतिथियों में रघुवीर सिंह बिष्ट निदेशक हिल डेवलपमेंट मिशन, प्रदीप रावत संयुक्त शिक्षा निदेशक, नीरज पंत प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा, प्रकाश सुमन ध्यानी थे।

मंच का संचालन संयुक्त रूप से धर्मेन्द्र सिंह नेगी(चुरानी) व रश्मि नेगी (कंडिया)ने सुचारू रूप से व सुव्यवस्थित चलाया।कहीं भी व्यवधान की आशंका नहीं रही।धर्मेन्द्र सिंह नेगी ने तो पूरा संचालन अपनी रिखणीखाल की बोली भाषा के लहजे में किया।

सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कार्यक्रम में रघुवीर सिंह बिष्ट व प्रदीप रावत ने संयुक्त रूप से किया।मुख्य अतिथि के विलम्ब से पहुँचने के कारण ऐसा सम्भव हुआ। इस बीच मंत्रोच्चारण आचार्य व समिति के सांस्कृतिक कार्यक्रम मंत्री अमित जखमोला ने बखूबी निभाया।इसके तत्काल बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का सिलसिला जारी हो गया।सरस्वती वंदना में बालिका अनन्या देवरानी द्वारा सुन्दर प्रस्तुति दी गई। तदुपरांत मशहूर लोक गायिका पुष्पा रावत (डबराड)व उनकी टीम में शामिल निशा पारू, सरिता,बबली द्वारा रिखणीखाल मेें स्वागत व अभिनन्दन गढ़वाली गीत प्रस्तुत किया गया। जिसे लोगों ने खूब सराहा।गढ़वाली गीत मेें आराध्या रावत ने ‘ ना बैठ चरखी मा’ की शानदार प्रस्तुति दी।इसके बाद उर्मिला रावत व उनकी टीम में शामिल कलाकारों पुष्पा रावत, आशा रावत, महेश्वरी, कुसुम, पवेत्री, किरन, बीना,रुचि, गीता,उर्मिला ने सुन्दर गढ़वाली गीत गाया।सीमा शाह की टीम ने भी बहुत ही सुन्दर अभिनय किया व खूब वाह-वाही हुई। एक गढ़वाली गाने में खास बात ये भी देखी गई कि एक ही परिवार के चार महिलाओं ने प्रस्तुति दी।ये श्याम सिंह बिष्ट की दो बहूएं व दो पुत्री थी।ये गाँव मैंदेणी की हैं। मैदेणी से ही सरिता नेगी, रीना बिष्ट, अनीता बिष्ट, बबीता रावत ने भी सुन्दर प्रस्तुति दी।

समिति द्वारा रिखणीखाल के वयोवृद्ध नागरिकों, महिलाओं का भी सम्मान किया गया। जिसमे झबर सिंह ,97 वर्ष ग्राम रत्वाड आनन्द सिंह नेगी 92 वर्ष ग्राम द्वारी, सुबेदार मेजर/ऑनरेरी कप्तान उम्मेद सिंह रावत 90 वर्ष ग्राम मुन्डेणा आदि को सम्मानित किया गया।

परिसर में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माजरा,शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कारगी,आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर निरंजन पुर देहरादून, वैलमेड अस्पताल क्लेमेन्टाउन आदि के स्वास्थ्य शिविर मौजूद रहे।जिसमें निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व दवाइयां वितरण की गई। पर्वतीय जैविक खाद्य पदार्थ का स्टाल भी लगाया गया था,जिसमें जैविक मंडुवा, झंगोरा, बाजरा, ज्वार व विभिन्न प्रकार की दाले, दलहन थे।अपराह्न मेें स्वादिष्ट भोजन का भी प्रबन्ध किया गया था। जिसमें क्वार्टर मास्टर की जिम्मेदारी सुबेदार मेजर/ऑनरेरी कप्तान (अवकाशप्राप्त) पान सिंह नेगी,शौर्य चक्र को दी गई थी।सोहन सिंह ग्राम धामधार वालों ने फोटोग्राफी का कार्य बखूबी निभाया।उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षा परिषद, केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद, आई सी एस ई बोर्ड के 90% से अधिक अंक प्राप्त छात्र छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।

समिति के महासचिव जयपाल सिंह रावत द्वारा देहरादून रिखणीखाल विकास समिति का इतिहास व किये गये कार्यों का भी वृतांत बताया गया। शैलेन्द्र सिंह नेगी,नगर आयुक्त ऋषिकेश की अनुपस्थिति भी बार बार खलती रही,जैसे कि विदित है कि 14/15 दिसम्बर, 2024 को रिखणीखाल का प्रसिद्ध खेल वॉलीबाल उन्हीं के मार्गदर्शन व प्रयासों से सफल हुआ था।जिसकी आज भी प्रदेश में जगह जगह चर्चा हो रही है।

अन्त में मुख्य अतिथि अनिल गोयल, रघुवीर सिंह बिष्ट, प्रकाश सुमन ध्यानी, प्रदीप रावत, नीरज पंत, गुसांई जी नवोदय विद्यालय आदि महानुभावों ने अपने सम्बोधन से देहरादून रिखणीखाल विकास समिति की खूब प्रशंसा की व सहयोग दिया।

पहाडो की आवाज की तरफ से सभी को हार्दिक शुभकानाऐ आशा है पहाड हित मे कार्य करेगे एंव चकबंदी को मुहिम को भी चलाऐगे दादा परदादाओ की जमीनो को गोलखातो से निकाल कर अपने नाम पर करने के लिए मुहिम चलाये ओर तहसीलो मे लिख कर दे।  ताकि आने वाले बच्‍चो के पास हमारी जमीने रह पाए उन्‍हे पता रहे।

लेटर इस तरह से बनाऐ या इसकी काफी लेकर लिख कर भेजे

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...