Home उत्तराखंड पौडी कोटद्वार-मालिनी वैली कॉलेज ऑफ़ एज्यूकेशन में गीता जयंती मनाई गई
पौडी

कोटद्वार-मालिनी वैली कॉलेज ऑफ़ एज्यूकेशन में गीता जयंती मनाई गई

कोटद्वार के प्राइवेट B.Ed. कॉलेज मालिनी वाली कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में आज दिनांक 11 दिसंबर 2024 को गीता जयंती मनाई गई।छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं खेला पासो गाने पर नृत्य प्रस्तुति दी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी और बाल भारती स्कूल के संस्थापक श्री गिरिराज सिंह रावत ने कहा कि भगवद्गीता एक मैन्युअल है जो हमें यह बताती है कि हमें जीवन में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि श्री चंद्र प्रकाश शर्मा एवं श्री दलजीत सिंह ने भी गीता के महत्व के बारे में बताया और कैसे हम उसे अपने जीवन में उतार सकते हैं।

कॉलेज के अध्यक्ष श्री योगम्बर सिंह रावत ने कहा कि गीता सबको पढ़नी चाहिए। कॉलेज के एडमिनिस्ट्रेटर श्री गोविंद डंड्रियाल ने भी आज के परिवेश में गीता के महत्व पर प्रकाश डाला। कॉलेज की प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह बिष्ट ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सुश्री स्वेता रावत ने गीता के गुढ़ तत्वों का विवेचन करते हुए अध्याय 15 के कुछ श्लोकों की व्याख्या की।

धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कॉलेज की प्राचार्या सुश्री डॉ संगीता नेगी ने कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि बहुत लंबे समय बाद इस तरह का कोई कार्यक्रम कॉलेज में हुआ है और इस तरह से आगे भी होते रहना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन पुस्तकालयाध्यक्ष एवं सांस्कृतिक समिति की मुखिया श्रीमती बीना रावत ने किया।

कॉलेज के शिक्षक और स्टाफ में श्रीमती डॉ प्रभा खारकवाल, श्रीमती नीलम बिष्ट, श्री भूपेंद्र चौहान, श्री धीरज रावत आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम में आए अतिथियों में श्रीमती डाॅ मंजू कप्रवाण, श्री विपुल उनियाल, श्रीमती उषा रावत, श्रीमती कांति डंड्रियाल, श्री रघुवीर सिंह रावत, श्री कपिल रतूड़ी, श्री राकेश नैथानी, श्री रिखाडी जी, इत्यादि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...