Home उत्तराखंड पौडी पौडी-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पैठाणी शाखा ने कराया खेल प्रतियोगिता का आयोजन ।
पौडी

पौडी-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पैठाणी शाखा ने कराया खेल प्रतियोगिता का आयोजन ।

रिपोर्ट ए एस नेगी पौडी

पौड़ी जिले के विकास खंड थलीसैंण के अंतर्गत पैठाणी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पैठाणी शाखा ने राजकीय महाविद्यालय मजरामहादेव में खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया ,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकीय इंटर कालेज चौंरा के प्रधानाचार्य यशपाल सिंह नेगी ने शिरकत की, पैठाणी शाखा के खंड कार्यवाह हरेंद्र चौहान ने मुख्य अतिथि का फूल मालाओं से स्वागत किया मुख्य अतिथि ने रिबन काटकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में महाविद्यालय मजरामहादेव में जूनियर व सीनियर वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, महाविद्यालय वर्ग में व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी विजेता रहा, जबकि राजकीय महाविद्यालय मजरामहादेव उपविजेता रहा, सीनियर प्रतियोगिता में राइका चाकीसैंण विजेता व सरस्वती विद्या मंदिर चाकीसैंण विजेता रहे, विजेता व उपविजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार वितरण किया, प्रथम विजेता टीम को ट्राफी व 2100 की धनराशि दी गई जबकि उपविजेता टीम को 1100 व ट्राफी दी गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पैठाणी शाखा के खंड कार्यवाह हरेंद्र चौहान, सह खंड कार्यवाह विकास सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता नवीन गुसाईं, खंड बौद्धिक प्रमुख विशम्भर सिंह, शारीरिक प्रमुख अर्जुन सिंह,नगर प्रचारक देवकलौनी , मंडल कार्यवाह सच्चिदानंद, ग्राम प्रधान खंड गांव कमल सिंह आदि लोगों की मौजूदगी रही।

Related Articles

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान...

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...