Home उत्तराखंड पौडी पौडी- सतपुली मे पुण्य की पाठशाला “में एक और गरीब बेटी ने लिए सात फेरे”
पौडी

पौडी- सतपुली मे पुण्य की पाठशाला “में एक और गरीब बेटी ने लिए सात फेरे”

रिपोर्ट जगमोहन डांगी

बंधुवर सेवा समिति समाजिक संस्था ने करवाई पांचवी कन्या की निःशुल्क विवाह
सतपुली  न्यारघाटी सतपुली के एकेश्वर विकास खंड ग्राम मलेठी स्थित ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम में बंधुवर सेवा समिति समाजिक संस्था के संस्थापक ठाकुर सुंदर सिंह चौहान के सहयोग से आज शनिवार को एक और गरीब कन्या विवाह हिंदू रीतिरिवाज से बड़ी धूमधाम से सम्पन्न करवाई गई इससे पूर्व भी चार कन्याओं की शादिया ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम में बंधुवर सेवा समिति द्वारा करवाई जा चुकी है। ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम के संस्थापक ठाकुर सुंदर सिंह चौहान का 101 गरीब कन्याओं की शादी करवाने का संकल्प लिया है। उनका सहयोग के लिए बंधुवर सेवा समिति समाजिक संस्था गठित किया हुआ है। आज तय तिथि के अनुसार आयोजित शादी समारोह में बारातियों की स्वागत और खातिरदारी में ठाकुर सुंदर सिंह चौहान का परिवार और बंधुवर सेवा समिति संस्था की पूरी टीम व्यवस्थाओं जूठी रही वही बंधुवर सेवा समिति संस्था के सदस्य एवं पुरोहित सारीतानंद डुकलाण द्वारा वर वधू को हिंदू रीतिरिवाज से लग्न संस्कार कर परिणय सूत्र के बंधन में बंधा गया इस पुनीत की कार्य में बंधुवर सेवा समिति संस्था के अध्यक्ष माया देवी कोष अध्यक्ष नीलम चौहान,सचिव निकिता चौहान,कैप्टन रणधीर सिंह नेगी,त्रिलोक सिंह नेगी,राजेंद्र प्रसाद नैथानी,रणवीर सिंह रावत,विक्रम सिंह रावत,विनोद चौहान,त्रिलोक सिंह चौहान, जितेंद्र चौहान,पुष्पेंद्र राणा, राजकमल रावत,विपुल सिंह रावत,आश्रम के प्रबंधक पुनीत रावत, वर वधू को आशीर्वाद देने आए विशेष अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह रावत ने कहा कि ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम के संस्थापक समाजसेवी सुंदर सिंह चौहान द्वारा जो संकल्प लिया गया की वह आश्रम में 101 जरूरतमंद गरीब कन्याओं की शादिया करेंगे उनके साथ इस पुनीत कार्य में लगे सभी बंधुवर सेवा समिति के सभी सहयोगियों आभार व्यक्त किया और ठाकुर सुंदर सिंह चौहान जी का स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना की!

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

 

Related Articles

देहरादून- प्रदेश के श्रेष्ठ सौ बच्चों को मिला फूलदेई पुरुस्कार

रिपोर्ट विक्रम पटवाल फूलदेई 2026 के एक माह तक चले रचनात्मक प्रतिभाग...

कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कल्जीखाल में अभिभावक शिक्षक संघ एवं विधालय प्रबंधन समिति का गठन

रिपोर्ट विक्रम पटवाल अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन पटवाल एवं...

पौडी- सतपुली मे पंकज सुसाइड केस में विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन

रिपोर्ट जगमेाहन डांगी कांग्रेस, सीपीआई-एमएल और यूकेडी समेत कई राजनीतिक और सामाजिक...