Home उत्तराखंड पौडी राजकीय इन्टर कॉलेज द्वारी (पैनों) मैं चौकीदार, सफाई कर्मी न होने से गुरुजन व छात्र स्वयं झाड़ू लगा रहे व घंटी बजाते हैं।
पौडी

राजकीय इन्टर कॉलेज द्वारी (पैनों) मैं चौकीदार, सफाई कर्मी न होने से गुरुजन व छात्र स्वयं झाड़ू लगा रहे व घंटी बजाते हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत

जनपद पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल प्रखंड में स्थित एकमात्र पी एम श्री राजकीय इन्टर कॉलेज द्वारी पैनों में कयी सालों से चतुर्थ श्रेणी के पद चौकीदार व सफाई कर्मी नियुक्त नहीं हैं। उनकी जगह ड्यूटी शिक्षक व छात्र ही करते आ रहे हैं।

पी एम श्री कॉलेज होने के बावजूद भी इन पदों पर कर्मचारियों का नियुक्त न होना आश्चर्यजनक है।कॉलेज का क्षेत्र काफी फैला हुआ है ऐसे में शिक्षकों व छात्रों का समय बर्बाद होता है।अब बीते जमाने की बात नहीं रही।अब आधुनिक जमाना व जीवन-शैली है।गुरुजन व छात्र इस काम को विवश ,लाचार व मजबूर होकर निभा रहे हैं।

दूसरी ओर छात्र छात्राओं को पढ़ाने के लिए 4-5 महीने से समाज शास्त्र का शिक्षक भी नहीं है।वे भी इस कॉलेज से अन्यत्र कोटद्वार आदि में अटैचमेंट पर चली गई हैं। जबकि वेतन आहरण इसी कॉलेज से ग्रहण कर रही हैं। अब ऐसे में समाज शास्त्र विषय के अध्ययनरत छात्रों का भविष्य का क्या होगा?पी एम श्री कॉलेज में तो ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिए। छात्रों के जागरूक अभिभावक व छात्र चिन्तित हैं।

क्या शिक्षा विभाग के आला अधिकारी/हुक्मरान अपनी दिव्य दृष्टि इस ओर घुमायेगें?इसका जवाब अभी भविष्य के गर्भ में है।

Related Articles

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान...

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...