Home उत्तराखंड पौडी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्र्तगत कीर्तिखाल बाजार में प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिह राणा ने किया आउटलेट का उद्घाटन।
पौडी

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्र्तगत कीर्तिखाल बाजार में प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिह राणा ने किया आउटलेट का उद्घाटन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल

आज धनतेरस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्र्तगत कीर्तिखाल बाजार में प्रमुख महेन्द्र सिह राणा ने आउटलेट का उद्घाटन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस आउटलेट के माध्यम से पहाडी उत्पादन सामग्री का वितरण किया जायेगा, कीर्तिखाल पहुॅचने पर प्रमुख महेन्द्र सिह राणा का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख महेन्द्र सिह राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे पहाड में बहुत सारे खाद्यान उत्पादित होते है लेकिन उनके विपणन की उचित ब्यवस्था न होने के कारण हमारे किसान भाईयों को उसका उचित मूल्य नही मिल पाता है इसी को मध्य नजर रखते हुये हमारी लोकप्रिय सरकार ने जगह-जगह आउटलेट खोलकर उनके माध्यम से हमारे उत्पादों की बिक्री की जायेगी, जिससे हमारे स्वयं सहायता समूह ने अपने उत्पादों को इस आउटलेट केन्द्रों में बिक्री हेतु लायेंगे। जिसमें उनको उनके उत्पादों का उचित मुआवजा मिल जायेगा, उनकी आजीविका में वृद्वि होगी। कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी रवि कुमार सैनी, द्वारा इस कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी।


इस अवसर पर स o खo विo अधिकारी सतीश कुमार,प्रधान रिंगवाड गांव मुन्नी देवी,प्रधान बल्ली ऊषा देवी, कृषि प्रभारी संजय श्रीवास्तव, सहकारिता अध्यक्ष आशा देवी,गौरव बडूनी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री मनमोहन बिष्ट ने किया।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...