Home उत्तराखंड पौडी कल्‍जीखाल-महिला हितैसी एवं बाल हितैसी थीम पर आधारित दो दिवसीय पंचायत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
पौडी

कल्‍जीखाल-महिला हितैसी एवं बाल हितैसी थीम पर आधारित दो दिवसीय पंचायत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्ट  जगमोहन डांगी

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत महिला हितैसी एवं बाल हितैसी थीम पर आधारित दो दिवसीय पंचायत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कलजीखाल ब्लॉक सभागार में दो दिवसीय खंड विकास स्तरीय क्षमता प्रशिक्षण आज दूसरे दिन भी आयोजित किया गया। दूसरे दिन का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी गंगा प्रसाद लखेड़ा द्वारा किया गया। यह दो दिवसीय प्रशिक्षण सामाजिक संस्था जन चेतना केंद्र द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत में महिलाओं और बालक बालिकाओं की बाल सभा और महिला सभा गठित होनी है। मास्टर ट्रेनर रामपाल बिष्ट,सुरेश बलोदी,श्रीमती अंजना बिष्ट एवं शुभम बिष्ट ने अलग अलग सत्रों में महिलाओं एवं जनप्रतिनिधियों को ग्राम सभा में बाल सभा एवं महिला सभा का गठन, उद्देश्य एवं उनके द्वारा अपनी बैठकों का आयोजन कर अपनी समस्याओं एवं जरूरतों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित करने एवं ग्राम पंचायत विकास योजना में सम्मिलित करने पर विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में पंचायत राज में महिलाओं एवं बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने से मानव विकास के सभी सूचकों जैसे कि 100 % संस्थागत प्रसव, संपूर्ण टीकाकरण, कुपोषित बच्चों का उपचार, जन्म पंजीकरण, आंगनवाड़ी द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं का उपयोग, सभी बच्चों का विद्यालयों में नामांकन, काम से कम 12 वीं तक शिक्षा पूर्ण करने, बच्चों और महिलाओं की यौन अपराधों से सुरक्षा, फिजिकल फिटनेस, स्वच्छता, मासिक धर्म महिला सभा, स्वच्छ जल जैसे मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए समन्वित प्रयास करने पर जोर दिया गया। उपरोक्त सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा कर प्रस्ताव पारित कर ग्राम विकास योजना में सम्मिलित कर उन पर क्रियान्वयन करने की जरूरत पर बल दिया।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611

Related Articles

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान...

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...