Home उत्तराखंड पौडी गुलदार की सक्रियता को देखते हुए जिलाधिकारी ने इन विद्यालयों में दो दिवसीय अवकाश किया घोषित ।
पौडी

गुलदार की सक्रियता को देखते हुए जिलाधिकारी ने इन विद्यालयों में दो दिवसीय अवकाश किया घोषित ।

Report Abhishek Negi

पौड़ी विकास खंड द्वारीखाल के ग्राम ठांगर में कल हुए 7 वर्षीय बालक पर आत्मघाती हमले से जिला प्रशासन एक्शन मोड़ में नजर आया है, पीड़ित का इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा है गुलदार के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल उत्पन्न हो रखा है स्थानीय ग्रामीण अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं हालांकि घटना के बाद से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया गया है, क्षेत्रवासियों की मांग है कि इस आदमखोर गुलदार को किसी जगह छोड़ने के बजाय उसे ढेर कर देना चाहिए जिससे इस प्रकार की अप्रिय घटना किसी परिवार के साथ घटित ना हो, द्वारीखाल प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने गुलदार द्वारा की गई हमले की निंदा की, उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी द्वारीखाल और जिला प्रशासन से गुलदार की सक्रियता को देखते हुए क्षेत्र में अवकाश घोषित करनी की मांग की, और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिये जाने का अनुरोध किया है, प्रमुख राणा ने अपने स्तर से भी पीड़ित परिवार की सहायता करने की बात की, जिलाधिकारी गढ़वाल डा॰ आशीष चौहान ने इस सम्बन्ध एक पत्र जारी किया है जिसमें क्षेत्र के आस पास के विद्यालयों में गुलदार की दृष्टगत सक्रियता को देखते हुए दो दिवसीय अवकाश घोषित किया है, और लोगों को सावधानी बरतने का आग्रह किया है जिससे किसी परिवार के साथ अप्रिय घटना ना हो।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611

Related Articles

देहरादून- प्रदेश के श्रेष्ठ सौ बच्चों को मिला फूलदेई पुरुस्कार

रिपोर्ट विक्रम पटवाल फूलदेई 2026 के एक माह तक चले रचनात्मक प्रतिभाग...

कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कल्जीखाल में अभिभावक शिक्षक संघ एवं विधालय प्रबंधन समिति का गठन

रिपोर्ट विक्रम पटवाल अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन पटवाल एवं...

पौडी- सतपुली मे पंकज सुसाइड केस में विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन

रिपोर्ट जगमेाहन डांगी कांग्रेस, सीपीआई-एमएल और यूकेडी समेत कई राजनीतिक और सामाजिक...