Home उत्तराखंड पौडी 7 वर्षीय बालक पर गुलदार ने किया जानलेवा हमला, क्षेत्र में दहशत।*
पौडी

7 वर्षीय बालक पर गुलदार ने किया जानलेवा हमला, क्षेत्र में दहशत।*

Report Abhishek  Negi
*पौड़ी* विकास खंड द्वारीखाल के ग्राम ठांगर पो बाडियूं के निवासी मोहन सिंह के पुत्र कार्तिक कुमार पर गुलदार ने सुबह 7 बजे आत्मघाती हमला कर दिया, जब सुबह कार्तिक और उनकी छोटी बहन 4 वर्षीय माही शौचालय गये थे तो गुलदार ने अचानक हमला कर दिया, 4 वर्षीय माही के संघर्ष और साहस से गुलदार ने कार्तिक को अपना निवाला बनाने से छोड़ दिया, कार्तिक अनुसूचित जाति से निवास करते हैं, पिता मोहन सिंह अपनी दैनिक दिनचर्या से मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं वह घर से अन्यत्र जगह गये थे, मोहन सिंह का शौचालय नहीं है वह शौच करने घर से बाहर जाते हैं कार्तिक कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है, उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य उपचार के लिए हंस फाउंडेशन चमोलीसैंण सतपुली में दाखिल किया गया है, गुलदार के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पिंजरा लगाकर पकड़ने की मांग की है क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि वन विभाग गुलदार को पकड़ कर एक जगह से दूसरी जगह छोड़ देते हैं, जिससे गुलदार जगह जगह आत्मघाती हमला कर देते हैं, जिसका अंजाम इसी प्रकार देखने को मिलता है, यदि प्रशासन इस प्रकार की घटना का संज्ञान नहीं लेता है तो क्षेत्र में अप्रिय घटनाएं घटित हो सकती है।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611

Related Articles

देहरादून- प्रदेश के श्रेष्ठ सौ बच्चों को मिला फूलदेई पुरुस्कार

रिपोर्ट विक्रम पटवाल फूलदेई 2026 के एक माह तक चले रचनात्मक प्रतिभाग...

कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कल्जीखाल में अभिभावक शिक्षक संघ एवं विधालय प्रबंधन समिति का गठन

रिपोर्ट विक्रम पटवाल अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन पटवाल एवं...

पौडी- सतपुली मे पंकज सुसाइड केस में विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन

रिपोर्ट जगमेाहन डांगी कांग्रेस, सीपीआई-एमएल और यूकेडी समेत कई राजनीतिक और सामाजिक...