Home उत्तराखंड देहरादून अंकिता भंडारी हत्याकांड को दो वर्ष पूर्ण होने पर उत्तराखण्ड क्रान्ति दल द्वारा जनाक्रोश रैली निकाली गई ।
देहरादून

अंकिता भंडारी हत्याकांड को दो वर्ष पूर्ण होने पर उत्तराखण्ड क्रान्ति दल द्वारा जनाक्रोश रैली निकाली गई ।

अंकिता भंडारी हत्याकांड को दो वर्ष पूर्ण होने पर भी बेटी को न्याय न मिलने व प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर उत्तराखण्ड क्रान्ति दल द्वारा जनाक्रोश रैली निकाली गई ।

केंद्रीय महामंत्री मीनाक्षी घिल्डियाल ने कहा उत्तराखण्ड में लगातार मूल निवासियो पर हमले बढ़ रहे हैं। अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद से वर्तमान तक राज्य में लगातार महिलाओं के साथ अपराधों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है,जिसका मुख्य कारण महिलाओं के साथ अपराध करने वाले अपराधियों को तत्काल कड़ी सजा न मिलना है। उपाध्यक्ष प्रमिला रावत ने कहा राज्य में महिला अपराधों को लेकर आँकड़े बहुत चौंकाने वाले हैं।महानगर अध्यक्षा अनीता लखेरा ने कहा पहाड़ के शांत इलाकों में,अल्मोड़ा के सल्ट में नाबालिक से दुष्कर्म जैसी घटना हो या मैदानी इलाकों में देहरादून ISBT में किशोरी के साथ दुष्कर्म बहुत निंदनीय है। वरिष्ठ नेता शांति प्रसाद भट्ट ने कहा अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने को लेकर भी सरकार का ढुल मुल रवैया सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करता है।

अंकिता भंडारी को यथाशीघ्र न्याय की माँग को लेकर व प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर ज़रूरी कदम उठाये जाने की आवश्यकता है । संगठन मंत्री आशुतोष नेगी ने VIP के नाम का खुलासे की माँग की । महामंत्री समीर मुंडेपी ने विधायिका रेणु बिष्ट की जाँच की माँग रखी ।

कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास ने इस घटना को दुर्भाग्य पूर्ण बताया।महानगर उपाध्यक्ष उषा रमोला, कुंवर प्रताप, डीडी पंत, आर सी उनियाल, गीता बिष्ट, उत्तरापंत बहुगुणा, मधु सेमवाल, रीता क्षेत्री, संगठन मंत्री महिपाल पुंडीर, देवी चंद उत्तराखंडी, कैप्टन बीरेन्द्र बिष्ट, किशोर बहुगुणा, संतोष चौहान, बीजेंद्र रावत आदि मौजूद रहे ।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...