Home उत्तराखंड पौडी पौडी- भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की 137वीं जयंती पर च्वींचा गांव में बड़े धूम धाम से उनकी जयंती मनाई गई
पौडी

पौडी- भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की 137वीं जयंती पर च्वींचा गांव में बड़े धूम धाम से उनकी जयंती मनाई गई

रिपोर्ट जगमोहन डांगी

(पौड़ी गढ़वाल )  भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 137 वीं जयंती गत वर्ष की भांति चवींचा गांव के ग्रामीणों के सहयोग से उनके गांव में भी उनकी 137वीं जयंती मनाई गई जिसमें पौड़ी नगर क्षेत्र के अलावा पौड़ी व्यापार संघ के पाधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवनी पर प्रकाश डाला कही सालो से यह चर्चा हो रही की पंडित गोविंद बल्लभ पन्त जी का जन्म च्वींचा गांव में हुआ हालांकि सरकारी प्रमाण नही है। उनके च्वींचा गांव में जन्म होने की फिर भी जयंती भव्य रूप में मनाई गई च्वींचा गांववासियों

के सहयोग से आज के उनकी 137वीं जयंती पर मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम की सफलता पूर्वक आयोजन किया गया ग्रामवासियों ने एक ध्वनि मत से यह भी संकल्प लिया कि जब तक सरकार च्वींचा गांव को पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की जन्मस्थली घोषित नही करती ग्रामीणों का मांग और संघर्षरत जारी रहेंगा और गांव में प्रतिवर्ष 10 सितंबर को उनकी जयंती को भव्य रूप में मनाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में पंडित गोविंद बल्लभ पन्त जी की जीवनी पर संबोधित करने वालों में राज्य आंदोलनकारी बीरा भंडारी,यशोदा देवी,वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र पंवार,व्यापार मंडल

के नव निर्वाचित अध्यक्ष विनय शर्मा,उपाध्यक्ष परवीन असवाल,कोष अध्यक्ष दिलबर भंडारी सहित गांव के भारी संख्या में महिलाएं बुजुर्ग लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लोक गायक मनोज रावत अंजुल ने किया
इस अवसर पर आयोजित समिति ने च्वींचा गांव की बहुत से बुजुर्ग राज्य आंदोलनकारी महिलाओं एवं पुरुषों को भी सम्मानित किया गया!

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611

Related Articles

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

देहरादून-छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने...