Home उत्तराखंड देहरादून पहाड़ी मूल निवासियों पर अभद्र टिप्पणी करने वाला बिल्डर पहुंचा जेल पहाड़ी एकता मोर्चा
देहरादून

पहाड़ी मूल निवासियों पर अभद्र टिप्पणी करने वाला बिल्डर पहुंचा जेल पहाड़ी एकता मोर्चा

देहरादून प्रेस वार्ता

इं.डीपीएस रावत ने आज एक प्रेस वार्ता में कहा कि उत्तराखंड के पहाड़ी निवासियों पर अभद्र टिप्पणी व भाषा करने पर आज एक रियल स्टेट कंपनी रियल्टी मैग्नेट देहरादून के मालिक को जेल हो गई है प्रेम नगर थाना में उसके खिलाफ एफआईआर हुई और उसको उत्तराखंड पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर जेल डाल दिया है।
इं.डीपीएस रावत ने कहा कि बताया जाता है कि कुछ दिन पहले मोबाइल पर किसी से बिल्डर मोबाइल पर्सनल वार्ता पर उत्तराखंड के मूल निवासियों के खिलाफ गलत भाषा का उपयोग कर रहा था और बात करते-करते दूसरे शख्स ने उसकी बातों को रिकॉर्ड कर दिया और उत्तराखंड के लोगों को यह ऑडियो वायरल कर दिया इसके खिलाफ उत्तराखंड के मूल निवासियों ने प्रेम नगर थाने में शिकायत दर्ज की और पुलिस ने उसको तुरंत गिरफ्तार कर दिया और कुछ सामाजिक संगठनों ने रियल एस्टेट मलिक की होर्डिंग व जहा प्लॉटिंग कर रहा था उसका काफी नुकसान भी पहुंचा दिया क्योंकि लोगों में काफी आक्रोश था।
इं.डीपीएस रावत ने कहा कि अगर इस राज्य में क्षेत्रीय पार्टी की सरकार होती तो आज यह नौबत नहीं आती क्योंकि आए दिन पहाड़ों में अवैध कब्जा हो रहा है,जिससे कि पर्यावरण को भी काफी नुकसान हो रहा है अगर सरकार सख्त भू कानून लाती है तो इसमें उत्तराखंड के पहाड़ बच सकते हैं, आज के टाइम में पटवारी की मिली भगत से पहाड़ों में अवैध कब्जा हो रहा है जिसमे कि राज्य सरकार की मिली भगत से यह सब हो रहा है। अब वक्त आ चुका है कि पहाड़ के मूल निवासियों को एकता रखनी चाहिए ताकि बाहरी लोग उत्तराखंड में गुंडागर्दी वह जमीनों पर अवेद कब्जा ना करें क्यों बाहरी राज्यों के लोग हमारी देवभूमि की संस्कृति को काफी नुकसान पहुंचा रहे है और हम कुम्भ करण की नींद मे सो रखे हैं अभी कुछ साल पहले आपके आंखों के सामने एक बहुत बड़ी घटना घटी थी जिसमें हमारी उत्तराखंड की बिटिया अंकिता भंडारी को अपने प्राणों की बलि देनी पड़ी और यहां की राज्य सरकार ने आज तक उन दरिंदों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की? आए दिन उत्तराखंड में घटना घट रही है और सरकार कुछ भी कारवाई नही कर पा रही है !

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...