Home उत्तराखंड पौडी रिखणीखाल- आज सांय कुलानीखाल के पास गुलदार देखा गया सभी सतर्क रहे।
पौडी

रिखणीखाल- आज सांय कुलानीखाल के पास गुलदार देखा गया सभी सतर्क रहे।

रिपोर्ट मदन लाल शर्मा

अभी-अभी दिनांक 29 अगस्त 2024 शाम 7:45 बजे कुलानीखाल (प्रा०वि० कुलानीखाल) के पास में पूर्व प्रधान (ग्राम मंजुली) श्री डबल सिंह बिष्ट जी की छत में बाघ दिखाई दिया, और पड़ोसियों के द्वारा हल्ला किए जाने के बाद वह बाघ आराम से सीढ़ियों से नीचे उतर कर उनके आंगन से नीचे की तरफ आकर श्री रविन्द्र कुमार जी (प्रधान) ग्राम पंचायत घेड़ी (मंजुली) के घर की तरफ के लिए आया, वहां पर भी प्रधान जी के घरवालों और आस पड़ोसियों ने हल्ला किया लेकिन बरसात के कारण बढ़ी हुई घास और झाड़ियों के कारण उसका पता नही चला कि किधर के लिए गया है, गांव वासियों का कहना है कि वह अभी घरों के आस पास ही है, वहां से कहीं गया नही है, इस संदर्भ में वन विभाग के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जब रविन्द्र कुमार (प्रधान) ग्राम पंचायत घेड़ी (मंजुली) द्वारा फोन के माध्यम से संपर्क किया गया तो उनके किसी भी व्यक्ति के नंबर नही लग रहे हैं, सभी के नंबर कवरेज क्षेत्र से बाहर दिल रहे हैं, क्या विभाग वाले हमेशा किसी घटना के होने के बाद आने का इंतजार कर रहें हैं, वहां पर सभी बुजुर्ग लोग ही रहते हैं, इसलिए सभी लोग सतर्क रहें और रात को घर से बाहर ना निकलें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...