Health दिल्‍ली एन सी आर

गाजियाबाद-आशियाना सोसायटी में गर्मी में कैसा हो आहार, विहार विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

ग्रीष्म ऋतु में कैसा हो हमारा आहार विहार विषय पर इंदिरापुरम में अहिंसा खंड 2 के आशियाना सोसायटी क्लब हाउस में संगोष्ठी में भारी संख्या में लोगों ने गर्मी के मौसम में खान-पान से जुड़े सवाल जवाब किए। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता प्रोफेसर भगवान सहाय शर्मा ने गर्मियों के दिनों में हमें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए विषय पर विस्तार से तथ्यात्मक जानकारी दी। विगत बीस वर्षों से भारत की प्राचीन ज्ञान संपदा के शोध, प्रचार और प्रसार को समर्पित स्वयंसेवी संस्था भारतीय धरोहर द्वारा आयोजित “ग्रीष्म ऋतु में आहार विहार, एक आयुर्वैदिक दृष्टि” में मुख्य वक्ता वैद्य प्रो. भगवान सहाय शर्मा, विभागाध्यक्ष बाल रोग विभाग,आयुर्वेद एवं यूनानी तिब्बिया कालेज, दिल्ली ने आयुर्वेद के शोध, आयुर्वेदिक संहिता और आयुर्वेदिक चिकित्सक के आधार पर जानकारी देते हुए कहा कि गर्मियों के दिनों में छांछ, बेल का शर्बत और सतू का सेवन करना किसी भी शेक की तुलना में ज्यादा लाभकारी साबित त होता है। प्रोफेसर शर्मा ने लोगों को लू लगने से बचने के आयुर्वेदिक उपाय बताते हुए कहा कि गर्मियों के दिनों में दिनचर्या में थोड़ा बहुत बदलाव कर लू लगने से बचा जा सकता है। गर्मियों के दिनों में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, हीट रैशैज, हीट क्रैमप्स,डायरिया आदि के सरल और आयुर्वेदिक उपचार की जानकारी भी प्रोफेसर शर्मा ने संगोष्ठी में उपस्थित लोगों को दी।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार प्रदीप कुमार वेदवाल ने कहा कि 25 मई से और 2 जून तक के नौ दिन दिन नौतपा के दिन हैं। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हुए नौतपा आरंभ हो गया है। खगोल विज्ञान के अनुसार सूर्य की किरणें सीधी धरती पर पड़ने से धरती की तपिश बहुत बढ़ गई है। श्रीमद्भागवत और सूर्य सिद्धांत में भी नौतपा का वर्णन मिलता है। लोकमान्यता है कि जबसे ज्योतिष की रचना हुई है तब से ही नौतपा भी चला रहा है। सत्य सनातन संस्कृति में सूर्य को साक्षात देवता मानकर पूजा जाता है। वेदवाल ने कहा कि नौपता में गर्मी के दुष्प्रभाव से बचने के लिए आहार,विहार के साथ-साथ विचार और संस्कार पर भी यथोचित ध्यान देकर गर्मी में भी ठंडा-ठंडा कूल-कूल रहा जा सकता है। वरिष्ठ समाजसेवी विनोद कबटियाल ने कहा कि बहुत जरूरी होने पर ही अपने घर, कार्यालय और कार्य स्थान से धूप में बाहर निकलें। सुबह 11 बजे से और शाम पांच बजे तक धूप में जाने से बचें।
संगोष्ठी में भारतीय धरोहर के महामंत्री विजय शंकर तिवारी, संगठन मंत्री प्रवीण शर्मा और संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे अजय शुक्ला ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी का आयोजन भारतीय धरोहर इंदिरापुरम मंडल की ओर से किया गया। संगोष्ठी में निगर पार्षद धीरज अग्रवाल, पूर्व निगम पार्षद मंजुला गुप्ता,महेश गुप्ता, विनोद शास्त्री, हरपाल सिंह, बृजेश मिश्र गणमान्य लोग उपस्थित थे।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  9811943221

Related Posts