Home उत्तराखंड पौडी मुख्यमंत्री ने पौड़ी जिले के बैजरो क्षेत्र में राहत कार्यों के बारे में डीएम से की बात
पौडी

मुख्यमंत्री ने पौड़ी जिले के बैजरो क्षेत्र में राहत कार्यों के बारे में डीएम से की बात

रिपोर्ट  नितेन्‍द्र कैंथोला
कहा, बिजली, पानी और सड़क की सुविधा जल्द बहाल करें
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी जिले के बीरोंखाल ब्लाक के अतिवृष्टि प्रभावित बैजरो और आसपास के क्षेत्रों में राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने गुरुवार देर शाम जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता कर राहत कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में बिजली, पानी, सड़क जैसी जरूरी सुविधाओं को जल्द से जल्द बहाल करें, साथ ही प्रभावितों को मुआवजा देने की प्रक्रिया में भी तेजी लाई जाए।
अपर जिलाधिकारी पौड़ी के अनुसार मकानों और गोशालाओं से मलबा हटाने का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। पेयजल योजनाओं के क्षतिग्रस्त होने से प्रभावित गांवों को टैंकरों से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। हाईवे 32 को सुचारू करने के लिए जेसीबी लगाई गई है, इस राजमार्ग पर 25 मई तक यातायात सुचारू होने की उम्मीद है। अन्य मार्गों से भी मलबा हटाने का काम जारी है। आज गुरुवार को सुकई गांव के प्रभावितों को खाने के पैकेट और पानी की बोतल वितरित की गई

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  9811943221

Related Articles

पौडी-ज इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी में ‘हिमालय प्रतिज्ञा’ कार्यक्रम का आयोजन

जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी में हुआ ‘हिमालय प्रतिज्ञा’ कार्यक्रम का आयोजन...

पौडी-कल्जीखाल में खेल महाकुंभ का आयोजन

रिपोर्ट विक्रम पटवाल युवा कल्याण एवं शिक्षा विभाग द्वारा विकासखंड कल्जीखाल के...

दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक श्री गबर सिंह बिष्ट का हुआ सम्मान।

रिपोर्ट महिपाल रावत दिल्ली। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित उत्तराखंड के शिक्षक...

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...