Home उत्तराखंड चुनाव की रणभेरी कर रही उदघोष…..डॉ केतकी तारा कुमैय्यां राजनीतिक विश्लेषक
उत्तराखंड

चुनाव की रणभेरी कर रही उदघोष…..डॉ केतकी तारा कुमैय्यां राजनीतिक विश्लेषक

चुनाव की रणभेरी कर रही उदघोष
अब नहीं है विश्राम के दिन शेष
देश के अर्जुनो !उठा लो मत का शस्त्र
जीवित हो तो जीवित होने का प्रमाण दो
मतदान करो ,मतदान करो

हे पुण्यभूमि के भूमिपुत्रों
यदि जीवट राष्ट्र के पराक्रमी नागरिक योद्धा हो
तो मतदान करो ,मतदान करो

हे दधीचि के वंशजों
यदि राष्ट निर्माण में दान कुछ कर सको
तो मतदान करो,मतदान करो

हे ओजस्वी भारतीय सभ्यता के ध्वजावाहको
यदि कोई भीष्म प्रतिज्ञा ले सको
तो मतदान करो ,मतदान करो

हे अपराजिता देश के देशवासियों
यदि कृष्ण बनकर रणक्षेत्र को दिशा दे सको
तो मतदान करो, मतदान करो

हे गौरवमयी लोकतंत्र के उत्तराधिकारियों
यदि सिंहसवार कर मतजागरूकता फैला सको
तो मतदान करो,मतदान करो

हे भारतीय शासनपद्धति के चिरंजीवियों
यदि आंजनए बनकर राष्ट्र को कोई नई संजीवनी दे सको
तो मतदान करो,मतदान करो

हे भारत के भाग्य विधाताओं
अपने कर्तव्यों के प्रति न धृतराष्ट्र बन, न गांधारी बन
कर सके तो बस मतदान कर ,मतदान कर ।

डॉ केतकी तारा कुमैय्यां
राजनीतिक विश्लेषक

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  9811943221

Recent Posts

Categories

Related Articles

राज्य निर्माण आंदोलनकारी विमला कोठियाल को श्रद्धांजलि अर्पित

प्रकाशनाथ राज्य निर्माण आंदोलनकारी विमला कोठियाल को श्रद्धांजलि अर्पित चिन्हित राज्य आंदोलनकारी...

पहाडो मे जनगणना 2027, और गांव मे जंगली जनवरो का डर!

रिपोर्ट महिपाल रावत जैसा की विधित है की पहाडो मे पलायन होते...

हजार ग्राम, हजार धाम” संदेश के साथ संपन्न हुई जौनसार-बावर एवं यमुनोत्री की पजल धाम यात्रा संपन्न

रिपोर्ट संतोष नेगी “राठी” “हजार ग्राम, हजार धाम — हमारी भाषा, हमारी...

उत्तराखंड उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: लड़कियों का जलवा बरकरार!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल उत्‍तराखण्‍ड बोर्ड 12वीं मे गीतिका पंत एंव सुशीला मेहतीरत्‍ता...