Home उत्तराखंड पौडी आदिशक्ति माँ भुवनेश्वरी मंदिर पूजा सेवा समिति एवम गेंद मेला जनकल्याण समिति की प्रबंध कार्यकारणी की बैठक
पौडी

आदिशक्ति माँ भुवनेश्वरी मंदिर पूजा सेवा समिति एवम गेंद मेला जनकल्याण समिति की प्रबंध कार्यकारणी की बैठक

आज दिनांक 5-4-2024 को आदिशक्ति माँ भुवनेश्वरी मंदिर पूजा सेवा समिति एवम गेंद मेला जनकल्याण समिति की प्रबंध कार्यकारणी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें वासंतिक नवरात्र 9 अप्रैल से 17 अप्रैल 2024 के कार्यक्रमो की सफलता हेतु चर्चा हुई।

आदिशक्ति माँ भुवनेश्वरी मंदिर पूजा सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्र के पावन अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए है, माँ की शोभा यात्रा श्रीमद्द देवीभागवत कथा, दुर्गासप्तशती पाठ, हवन, भजन कीर्तन, इत्यादि उक्त कार्यक्रमों की सफलता हेतु बैठक मे चर्चा की गई।पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी जी ने बताया कि पूजा सेवा समिति प्रतिवर्ष भव्यता के साथ नवरात्र पर्व को मनाती है। और यह परंपरा 1757 से चली आ रही है ।
सचिव कैलाश थलेड़ी जी ने बताया कि नवरात्र से पूर्व पूजा सेवा समिति द्वारा मंदिर मे स्वछता अभियान भी चलाया जा रहा है।

इस बैठक मे माँ भुवनेश्वरी मंदिर के मुख्य पुजारी पं0 गणेश प्रसाद सैलवाल, पुजारी आचार्य नागेन्द्र मोहन सैलवाल, गेंदमेला समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, सचिव गिरीश नैथानी, सुदर्शन नैथानी, ओमप्रकाश नैथानी, विद्यादत्त नैथानी, अशोक रावत आदि सदस्य मौजूद रहे।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  9811943221

Related Articles

पौडी-ज इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी में ‘हिमालय प्रतिज्ञा’ कार्यक्रम का आयोजन

जनता इंटर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी में हुआ ‘हिमालय प्रतिज्ञा’ कार्यक्रम का आयोजन...

पौडी-कल्जीखाल में खेल महाकुंभ का आयोजन

रिपोर्ट विक्रम पटवाल युवा कल्याण एवं शिक्षा विभाग द्वारा विकासखंड कल्जीखाल के...

दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक श्री गबर सिंह बिष्ट का हुआ सम्मान।

रिपोर्ट महिपाल रावत दिल्ली। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित उत्तराखंड के शिक्षक...

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...