Home उत्तराखंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा मे नारे लगाने पर ज्‍योति रौतेला समेत महिला कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार
उत्तराखंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा मे नारे लगाने पर ज्‍योति रौतेला समेत महिला कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

रिपोर्ट  प्रभुपाल सिंह रावत

रुद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा से पूर्व उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ज्योति रौतेला और वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा सहित महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है l उल्लेखनीय है कि महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को अभी तक न्याय न मिल पाने से प्रधानमंत्री मोदी जी का ध्यान इस तरफ आकर्षित

कराना चाहती हैं l उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार उत्तराखंड आए, लेकिन उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को अभी तक न्याय नहीं दिला पाए और ना ही उन्होंने इस तरफ ध्यान दिया l आज प्रधानमंत्री के रुद्रपुर आगमन से पूर्व उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ज्योति रौतेला और वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा सहित महानगर अध्यक्ष मोनिका ढाली जैसे ही अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर डीडी चौक पहुंची,वहां तैनात पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया l इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला की पुलिस से काफी नोक झोंक भी हुई l यहां प्रदेश अध्यक्ष रौतेला,मीना शर्मा,और मोनिका ढाली ने प्रधानमंत्री गो बैक के नारे भी लगाए

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  9811943221

Related Articles

पहाड़ की खेती को संवारने गांववालों ने बढ़ाया कदम, कुंणकोली में स्वैच्छिक चकबंदी तेज

रिपोर्ट संध्‍या रावत जिज्ञासु रानीखेत (अल्मोड़ा), 16 अक्टूबर। पहाड़ की बिखरी खेती...

उत्तराखंड में भूकंप के झटकों की सूचना, रुद्रप्रयाग के आसपास 4.6 तीव्रता का अनुमान

रिपोर्ट हिमांशु मेहरा गैरसैंण/रुद्रप्रयाग, 6 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड में मंगलवार रात भूकंप...

विद्यालय को विद्यालय ही रहने दीजिए, रोज़ का मेला मत बनाइए!

आज शिक्षण स्तर क्यों गिर रहा है और अभिभावक सरकारी विद्यालयों से...

नानकमत्ता विधानसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद

झनकट ग्राम सभा में हुआ कार्यक्रम, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने की...