देहरादून

देहरादूून आशा कर्मचारियों के शिष्‍टमंडल को मुख्‍यमंत्री धामी ने दिया कमेटी बनाने का आश्‍वासन।

रिपोर्ट  प्रताप सिंह नेगी

देहरादून -शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर व उत्तरकाशी से नरेंद्र राष्ट्रीय युवा मोर्चा सदस्य , पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश घलवाल,अनिल रावत ग्राम प्रधान मांड्या सारी, कृष्ण चंद। रेनू नेगी आशा फेसिलेटटर प्रदेश महामंत्री, सरिता रावत , जिला अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा जिला अध्यक्ष,खुशूब तिवारी सह मंत्री आदि लोगों के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट करके उत्तराखंड की आशा एवं आशा फेसिलेटटरों की विभिन्न मांगों के

बारे काफी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री जी को रेनू नेगी आशा फेसिलेटटर प्रदेश महामंत्री ने अपनी जल्वंत मांगो के लिए अवगत कराते हुए ज्ञापन दिया। मुख्यमंत्री जी ने रेनू आशा फेसिलेटटर प्रदेश महामंत्री को कहा आशा एवं फेसिलेटटर की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करके समाधान किया जायेगा। अभी उत्तराखंड में इन आशा कर्मचारियों व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व भोजन माता के लिए एक कोर कमेटी बनेगी उस कोर कमेटी के द्वारा निर्णय लिया जायेगा जल्द से जल्द उत्तराखंड की आशा कर्मचारी व आंगनबाड़ी,व भोजन माता के लिए कोर कमेटी के द्वारा कोई ना कोई हल निकाल कर समाधान किया जायेगा। मुख्यमंत्री जी ने यहां तक कहा आप अपने काम को निष्ठा पूर्वक जैसे कर रहे थे ऐसे करते रहो अपने काम पर जाओ आपकी मांगो के समस्याओं का समाधान कोर कमेटी के द्वारा किया जायेगा!

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  9811943221

Related Posts