Home उत्तराखंड देहरादून देहरादून-आप नेताओ द्वारा प्रदेश कार्यालय पर अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध मे गोष्ठी कर विरोध जताया।
देहरादून

देहरादून-आप नेताओ द्वारा प्रदेश कार्यालय पर अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध मे गोष्ठी कर विरोध जताया।

आज आम आदमी पार्टी उत्तराखंड द्वारा आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध मे देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय पर एकत्रित होकर प्रदर्शन करने का कार्यक्रम बनाया गया लेकिन प्रातः से ही प्रशासन द्वारा आम आदमी पार्टी नेताओं को आचार संहिता के पालन को लेकर नेताओ से संपर्क बनाया जा रहा था। जिसके उपरांत आप कार्यकर्ताओ द्वारा प्रदेश कार्यालय मे विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम निर्धारित किया, कार्यक्रम की सूचना प्रशासन को प्राप्त होते ही भारी सुरक्षा बल द्वारा आप कार्यालय को घेर लिया गया व किसी भी कार्यकर्ता को सार्वजनिक स्थान तक पहुँचने से रोक दिया गया।
अंततः आप नेताओ द्वारा प्रदेश कार्यालय पर अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध मे गोष्ठी कर केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध दर्ज किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लोकसभा चुनाव मे हार के डर से सरकारी एजेसिंयो का दुरूपयोग कर अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने का षडयंत्र कर रही, आज दिल्ली व पंजाब सरकार के माॅडल की प्रशंसा पूरी दुनिया कर रही है केजरीवाल की बढती लोकप्रियता से भयभीत होकर भाजपा यह कायरतापूर्ण कृत्य करने पर मजबूर हो गई है। आज पूरा विपक्ष जब भाजपा सरकार से जब उनकी उपलब्धियाँ पूछ रहा है तो उन्हे हार का डर सताने लगा है, सरकार से सवाल पूछने पर विपक्ष के नेताओ का दमन किया जा रहा है। केजरीवाल एक व्यक्ति नही एक विचार बन चुके आप उनके शरीर को गिरफ्तार कर लोगे लेकिन विचार को कैसे कैद करोगे।
इस अवसर पर अशोक सेमवाल ने कहा भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर दमन पर उतारू हो चुकी है, भविष्य मे आप दोगुनी ताकत से उभरकर आयेगी
आयेगी।
इस अवसर पर डाॅ• अंसारी, सुदेश सैनी, जितेन पंत, नासिर खान, यामिनी सिंह, श्रीकृष्ण राजपूत, पंकज अरोड़ा, रविन्द्र चौधरी,महिपाल सिंह, राजेश कुमार।

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...