Home उत्तराखंड देहरादून उत्तराखंड की आशाकार्यकत्रीयों ने किया प्रदर्शन एंव सौपा अपनी मांगो का ज्ञापन स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री को
देहरादून

उत्तराखंड की आशाकार्यकत्रीयों ने किया प्रदर्शन एंव सौपा अपनी मांगो का ज्ञापन स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री को

देहरादून -रास्टीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत उत्तराखंड की आशा कर्मचारियों ने लंबे समय से उत्तराखंड स्वास्थ्य बिभाग व उत्तराखंड मुख्यमंत्री जी व उत्तराखंड स्वास्थ्य मंत्री जी को अपनी जल्वंत मांगो के लिए व रिटायर्डमैट के समय दो लाख रुपए सेवानिवृत्त दिये जाने के लिए धरना प्रदर्शन व अनिश्चितकालीन हड़ताल के जरिए अवगत कराया। अभी वर्तमान में 5फरवरी से उत्तराखंड की आशा कर्मचारी अलग अलग संगठनों के जरिए अलग अलग जगहों में धरना प्रदर्शन करके सरकार के खिलाफ अपनी जल्वंत मांगो के लिए व हरियाणा राज्य की दो लाख रुपए सेवानिवृत्त दिये जाने के लिए सड़कों पर उतर कर रैली धरना प्रदर्शन करके अवगत कराती गई। 26फरवरी को उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों से देहरादून में उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ती युनियन व उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कश युनियन के बैनर के तले घंटों तक धरना प्रदर्शन करके

अपनी मांगों की आवाज उठाई। उत्तराखंड स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत जी ने देहरादून यमुना कालोनी में उत्तराखंड आशा कर्मचारियों से मुलाकात की मुलाकात के दौरान कमला कुंजवाल आशा हेल्थ वर्कश युनियन के प्रदेश अध्यक्ष,रीता कश्यप प्रदेश उपाध्यक्ष, सरस्वती पुनेठा जिला अध्यक्ष आदि पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता की ।इस वार्ता में स्वास्थ्य मंत्री जी ने आशा कर्मचारीयों की मांगों पर जल्द से जल्द मीटिंग करके

हरियाणा की तरह दो लाख रिटायर्डमैट बेनिफिट व जो पैसा आशा कर्मचारी लोगों को छुट मुट करके मिलता है उसे हर महीने डालने की बात हुई है। आशा हेल्थ वर्कश युनियन प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल से स्वास्थ्य मंत्री जी कहा है। जब हम आपकी मांगो के बारे में प्रस्ताव पारित करेंगे तो उस कोर मीटिंग में आशा कर्मचारियों को भी बुलाया जायेगा। जल्द से जल्द आपकी जल्वंत मांगो का निराकरण हेतु समाधान निकाला जायेगा

पहाड से जुडी अन्‍य खबरो को देखे

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  9811943221

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...