Home उत्तराखंड गुप्त नवरात्रि महामहोत्सव 2080 विक्रमी सहस्र -दम्पत्ति-पूजन!
उत्तराखंड

गुप्त नवरात्रि महामहोत्सव 2080 विक्रमी सहस्र -दम्पत्ति-पूजन!

रिपोर्ट  कमलेश पुरोहित

*गुप्त नवरात्रि महामहोत्सव 2080 विक्रमी*
*सहस्र -दम्पत्ति-पूजन
आइए हमसे जुडिये, हम सब मिलकर शंकराचार्य पीठ की सेवा करें

शंकराचार्य पीठ की ओर से वर्ष भर अनेकों जनसेवा के कार्य चलते रहते हैं , वो सब आपके सहयोग से ही हो पाता है ।

शक्ति आराधना के लिए नवरात्रि महोत्सव को महापर्व के रूप में माना जाता है । इस महापर्व में जोशीमठ स्थित श्रीशंकराचार्य पीठ, तोटकाचार्य गुफा, ज्योतिर्मठ, बदरिकाश्रम, हिमालय में किए जा रहे अनुष्ठान में आप का एक कण देवी के चरणों में समर्पित हो जाए ।

प्रथम – चैत्र नवरात्रि में सहस्र कन्यापूजा की जाती है । जिसमें 1000 से अधिक कन्याओं को विविध उपहार, मिष्ठान्न और दक्षिणा देकर उनकी सविधि पूजा की जाती है ।
पुराणों में कन्या पूजा के महत्व को बताते हुए कहा गया है
कुमारी पूजिता कुर्याद् दुःख दारिद्रयनाशनम् ।
शत्रुक्षयं धनायुष्यं बलं वृद्धिं करोति वै ।।
अर्थात् – कुमारी कन्या के पूजा से हमारे दुःख- दारिद्रय का शमन, शत्रुनाश, धन और बल की वृद्धि होती है ।

द्वितीय – आषाढ नवरात्रि में सहस्र बटुकपूजा किया जाता है । जिसमें 1000 से अधिक बटुकों को विविध उपहार, मिष्ठान्न और दक्षिणा देकर उनकी पूजा की जाती है ।

तृतीय – आश्विन नवरात्रि में सहस्र सुवासिनी पूजा किया जाता है । जिसमें 1000 से अधिक सुवासिनी माताओं को विविध उपहार, साडी, श्रृंगार, मिष्ठान्न और दक्षिणा देकर उनकी पूजा की जाती है ।

चतुर्थ – पौष नवरात्रि में सहस्र दम्पतिपूजा किया जाना है । जिसमें 1000 से अधिक दम्पति को भगवान लक्ष्मीनारायण स्वरूप मानकर विविध उपहार, वस्त्र, मिष्ठान्न और दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है ।

*आगामी माघ शुक्ल प्रतिपदा से दशमी पर्यन्त तदनुसार दिनांक 10 फरवरी 2024 से 19 फरवरी 2024 पर्यन्त*

इस सभी अनुष्ठानों का माहात्म्य वर्णन पुराणों में बहुत है , एक वाक्य में कहना चाहें यदि तो आप समझिए कि भगवत्कृपा प्राप्त करने के लिए ये एक सरलतम उपाय है , अस्तु ।

आप सब इन अनुष्ठान में अपनी शक्ति के अनुसार सहयोग करने का निश्चय करें ।

आपके द्वारा दिया प्रत्येक कण बडी श्रद्धा से समर्पित करेंगे हम भगवती के चरणों में

पहाड से जुडी अन्‍य खबरो को देखे

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  9811943221

Recent Posts

Categories

Related Articles

राज्य निर्माण आंदोलनकारी विमला कोठियाल को श्रद्धांजलि अर्पित

प्रकाशनाथ राज्य निर्माण आंदोलनकारी विमला कोठियाल को श्रद्धांजलि अर्पित चिन्हित राज्य आंदोलनकारी...

पहाडो मे जनगणना 2027, और गांव मे जंगली जनवरो का डर!

रिपोर्ट महिपाल रावत जैसा की विधित है की पहाडो मे पलायन होते...

हजार ग्राम, हजार धाम” संदेश के साथ संपन्न हुई जौनसार-बावर एवं यमुनोत्री की पजल धाम यात्रा संपन्न

रिपोर्ट संतोष नेगी “राठी” “हजार ग्राम, हजार धाम — हमारी भाषा, हमारी...

उत्तराखंड उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: लड़कियों का जलवा बरकरार!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल उत्‍तराखण्‍ड बोर्ड 12वीं मे गीतिका पंत एंव सुशीला मेहतीरत्‍ता...