Home Uncategorized सतपुली में प्रियंका मित्तल और गणेश सिंह रावत को डंडरियाल विकास व सामाजिक कल्याण समिति
Uncategorizedपौडी

सतपुली में प्रियंका मित्तल और गणेश सिंह रावत को डंडरियाल विकास व सामाजिक कल्याण समिति

पौड़ी संवाददाता| पिछले दिनो नयारघाटी क्षेत्र की दो प्रतिभाओ को डंडरियाल विकास व सामाजिक कल्याण समिति ने किया सम्मानित!!|

नगर पंचायत सतपुली में जांबाज गणेश सिंह रावत और प्रियंका मित्तल को दुधारखाल रोड स्थित एक भवन में आयोजित सम्मान – समारोह कार्यक्रम में उनकी गायकी और लेखन के बेहतर प्रदर्शन करने पर समिति के अध्यक्ष गोविंद डंडरियाल सदस्य सुनील डंडरियाल साहित अन्य समिति के सदस्य दुबारा प्रियंका मित्तल को सम्मान पत्र एवं

गणेश सिंह रावत

स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया | बहुचर्चित प्रियंका मित्तल संगीत और लेखन में परांगत है |वही सतपुली में ऐसे सामाजिक कार्यकर्ता को भी सम्मानित किया गया जिनका नाम गणेश सिंह रावत है जो कि नयारघाटी मैं बाढ़ व अन्य प्राकृतिक आपदाओं के समय नादियों से बहते हुए आदमियों को और दुर्घटना होने पर उनके शवों को बाहर निकालते हैं ,जिसके लिए वह कोई पारिश्रमिक भी नहीं लेते हैं !!वही अपनी लेखनी और गायन के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रियंका मित्तल को भी सम्मानित

प्रियंका मित्तल संगीत और लेखन

किया गया! इससे पहले समिति सरकारी स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को ट्रैक सूट वितरित किए गए। इस दौरान समिति के अध्यक्ष गोविंद डंडरियाल ने कहा कि दोनों प्रतिभाएं नयारघाटी क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे हैं। जिसे देखते समिति ने इन प्रतिभाओं को सम्मानित किया ताकि अपने कार्य को यह जारी रख सके और लोगों को इससे प्रेरणा मिलती रहे! इस दौरान डंडरियाल विकास एव सामाजिक कल्याण समिति के संरक्षक सुरेंद्र कुमार डंडरियाल,अध्यक्ष गोविंद डंडरियाल, कोषाध्यक्ष कांता प्रसाद डंडरियाल,सचिव सुशील डंडरियाल,सदस्य सुनील डंडरियाल,सत्यनारायण मित्तल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

पहाड से जुडी अन्‍य खबरो को देखे

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  9811943221

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...