Home Uncategorized द्वारीखाल-हंस फाउन्डेशन द्वारा संचालित वन अग्नि शयन रोकथाम प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारम्भ।
Uncategorizedपौडी

द्वारीखाल-हंस फाउन्डेशन द्वारा संचालित वन अग्नि शयन रोकथाम प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारम्भ।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल

द्वारीखाल प्रमुख महेन्द्र सिह राणा ने हंस फाउन्डेशन द्वारा संचालित वन अग्नि शयन रोकथाम प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारम्भ।
हंस फाउन्डेशन द्वारा आयोजित वन अग्नि शयन रोकथाम परियोजना के अर्न्तगत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन विकास खण्ड द्वारीखाल के सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि महेन्द्र सिह राणा के द्वारीखाल आगमन पर हंस फाउन्डेशन के पदाधिकारियों एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों व उपस्थित सरपंचों फायर फायटर, वोलियेन्टरों ने फूल मालाओं से प्रमुख राणा का स्वागत किया। मुख्य अतिथि एवं हंस फाउन्डेशन के पदाधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में हंस फाउन्डेशन के कम्यूनिटी डेबलेपमैंट स्पेशलिस्ट, सतीश बहुगुणा ने जानकारी दी कि वन अग्नि मुख्य घटनाओं को जन सहयोग के माध्यम से कम करने, इसकी रोकथाम करने, वन पंचायतों को ग्राम स्तर पर गठित सक्रिय समूहों के साथ मिलकर वन अग्नि कारकों को समझने, वन अग्नि सुरक्षा उपयोग करने महिला किसान नर्सरियों के माध्यम से जन

समुदाय को सशक्त बनाने के सम्बन्ध में जानकारी दी। प्रमुख महेन्द्र सिह राणा ने अपने सम्बोधन में सर्व प्रथम सभी को नर्व वर्ष 2024 की शुभकामनाओं दी। तथा हंस फाउन्डेशन द्वारा पर्यावरण वनों को आग से बचाने सम्बन्धी एक बहुत अच्छी पहल बताते हुये कहा कि मुझे खुशी है कि हंस फाउन्डेशन द्वारा मेरे विकास खण्ड को इस योजना के लिए चयनित किया गया। इस तरह के प्रशिक्षण दिये जाने से हमारे फायर फायटरों को इसका लाभ मिलेगा। मेरा यहॉ पर वन विभााग के अधिकारियों से आग्रह रहेगा कि वे अधिक से अधिक सुरक्षा हेतु हमारे जन प्रतिनिधियों एवं ग्राम वासियों का सहयोग लें तथा ग्राम वासियों को हक हकूक प्रदान करें। इस अवसर पर प्रमुख महेन्द्र सिह राणा द्वारा 80 फायर फाइटरों को अग्नि शमन सुरक्षा उपकरण प्रदान किये गये, जिसमें 15 ग्राम पंचायतों द्वारा प्रशिक्षण में प्रतिभाग भी किया गया।


इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी बी0डी0रतूडी, सहा0वि0अ0पंचायत जयदीप रावत, एस0डी0ओ0लैन्सडाउन,प्रशान्त हिन्दवाण, रैंज अधिकारी इन्द्रमोहन जोशी, ब्लॉक कॉडिनेटर गिरीश खरौला, मोटिवेटर संगीता, तथा जन प्रतिनिधि राजमोहन सिह नेगी,क्षे0पं0स0,भारत सिह रावत, प्रधान ग्राम पंचायत गूम ढा0कुलदीप सिह बिष्ट, शोभा नैथानी, संजीता देवी स्यालना, कलोडी विजय सिह, खैण्डूडी कविता देवी, बल्ली उषा देवी, सरपंच नीला देवी क्यार/पाली, दिउसा ममता देवी, खजरी कुसुम देवी, खुडिला मुन्नी देवी, फायर फायटर शकुन्तला देवी, च्वरा प्रीतम सिह, प्रसन्ना देवी, सरला देवी, चित्रा देवी, छाम सतेन्द्र सिह, तथा विभिन्न ग्रामों से आये सरपंच, वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी, बडी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रही।
कार्यक्रम का संचालन मनमोहन सिह बिष्ट एवं रश्मि खत्री द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

पहाड से जुडी अन्‍य खबरो को देखे

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  9811943221

Related Articles

Hello world!

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it,...

Hello world!

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it,...

देहरादून- प्रदेश के श्रेष्ठ सौ बच्चों को मिला फूलदेई पुरुस्कार

रिपोर्ट विक्रम पटवाल फूलदेई 2026 के एक माह तक चले रचनात्मक प्रतिभाग...

कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कल्जीखाल में अभिभावक शिक्षक संघ एवं विधालय प्रबंधन समिति का गठन

रिपोर्ट विक्रम पटवाल अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन पटवाल एवं...