Home उत्तराखंड पौडी आखिरकार द्वारीखाल प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने थामा भाजपा का दामन ।
पौडी

आखिरकार द्वारीखाल प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने थामा भाजपा का दामन ।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल

आज प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा ने अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया देहरादून में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा एवं उनके सैकड़ो कार्यकर्ताओं को फूल मालाओं एवं पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई

इस अवसर पर प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि मैंनंे कांग्रेस की जन विरोधी नीति के कारण आठ माह पूर्व ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता एवं पदों से त्यागपत्र दे दिया था प्रधानमंत्री मोदी जी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट जी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के कार्यांे एवं नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुआ हूँ पार्टी नेतृत्व के आहवान पर मैं पार्टी के लिए तन मन धन से कार्य करूंगा। आज कल्जीखाल के कनिष्ठ प्रमुख ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस अर्जुन पटवाल ने कांग्रेस को अलविदा

कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की द्वारीखाल ब्लॉक के प्रधान संगठन अध्यक्ष द्वारीखाल ब्लॉक महामंत्री अर्जुन सिंह नेगी ने कांग्रेस के पदों से त्यागपत्र देकर भाजपा का दामन थामा । विकास खण्ड द्वारीखाल कल्जीखाल के क्षेत्र पंचायत सदस्यों, प्रधान ग्राम पंचायतों एवं अन्य कांग्रेस सदस्यों ने भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट गढ़वाली प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी एवं बीजेपी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

पहाड से जुडी अन्‍य खबरो को देखे

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs1

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...