Home उत्तराखंड पौडी न्याय पंचायत अगरोडा एवं पीपलपानी में खेल महाकुंभ 2023 अन्डर 14 एवं 17 बालक एवं बालिका वर्ग का शुभारंभ
पौडी

न्याय पंचायत अगरोडा एवं पीपलपानी में खेल महाकुंभ 2023 अन्डर 14 एवं 17 बालक एवं बालिका वर्ग का शुभारंभ

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पौडी

आज न्याय पंचायत अगरोडा एवं पीपलपानी में बालक एवं बालिका वर्ग का खेल महाकुम्भ का शुभारंभ किया गया
ग्राम प्रधान अगरोडा श्री कविन्द्र बिष्ट द्वारा खेल महाकुम्भ का दीप प्रज्ज्वलित कर आगाज किया
श्री कविन्द्र बिष्ट एवं ब्लॉक युवा कल्याण अधिकारी श्री दिनेश सिंह नेगी नें बच्चों को प्रोत्साहित किया और कहा कि खेल बच्चों के लिए आजकल रोजगार का भी साधन बन गया है और बच्चे इस क्षेत्र में भी रोजगार प्राप्त कर सकते हैं


प्रतियोगिता में बच्चों नें भी बढ चढ कर हिस्सा लिया और बच्चों में उत्साह दिखाई दिया
अन्डर 14 में अनीषा 600 मी दौड में प्रथम रही , अंशिका गोला फेंक, रुपांशी ऊंची कूद, एवं आशीष गोला फेंक में प्रथम रहे और ब्लॉक प्रतियोगिता के लिए चुने गए
अन्डर 17 में भूमिका 3000 मी, दीपीका 800 मी, भूमिका 1500 मी, पायल चक्का फेंक, निखिल लम्बी कूद एवं भाला फेंक में प्रथम रहे और ब्लॉक प्रतियोगिता के लिए चुने गए


खेल प्रशिक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह रावत अगरोडा एवं अनुकेत धनोशी पीपलपानी द्वारा खेलों को संपन्न कराया गया
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अगरोडा कविन्द्र बिष्ट, ग्राम पंचायत अधिकारी श्री जगत सिंह रावत, युवा कल्याण अधिकारी श्री दिनेश सिंह नेगी, डा रीना रानी, सहायक अध्यापक नौडियाल गाँव शीशपाल गुसाईं, आदि अध्यापक उपस्थित रहे

Related Articles

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान...

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...