Home उत्तराखंड देहरादून 19वीं बटालियन दि गढ़वाल राइफल्स का 39वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
देहरादून

19वीं बटालियन दि गढ़वाल राइफल्स का 39वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

देहरादून। भारतीय सेना की गौरवशाली गढ़वाल राइफल्स की 19वीं बटालियन का 39वां स्थापना दिवस एवं वार्षिकोत्सव देहरादून के कारगी चौक स्थित कृष्णा गार्डन में पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनों की मौजूदगी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में सैन्य अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान बटालियन के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

1987 में हुई थी बटालियन की स्थापना

19वीं बटालियन दि गढ़वाल राइफल्स की स्थापना 5 नवंबर 1987 को तत्कालीन लेफ्टिनेंट कर्नल राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप में हुई थी। इसके बाद गढ़वाल राइफल्स की अन्य बटालियनों से सैनिकों को शामिल कर बटालियन की संख्या पूरी की गई। 10 जुलाई 1988 को बटालियन को जम्मू स्थित खारिया कैंप में तैनात किया गया। अपने गौरवशाली सैन्य इतिहास में बटालियन ने अनेक महत्वपूर्ण योगदान देकर भारतीय सेना की प्रतिष्ठा और मनोबल को मजबूत किया।

पूर्व सैनिकों ने साझा की पुरानी यादें

समारोह का शुभारंभ बटालियन के दूसरे कार्यकाल के तत्कालीन कमांडिंग ऑफिसर एवं सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर वी.पी.पी.एस. गुसाईं ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात विभिन्न क्षेत्रों में देश की सेवा करते हुए शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई।

ब्रिगेडियर वी.पी.पी.एस. गुसाईं ने पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, तत्कालीन सूबेदार मेजर एवं ऑनरेरी कैप्टन प्रेम सिंह चौहान सहित अन्य पूर्व सैनिकों ने भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर सभी ने बटालियन में बिताए अपने पुराने दिनों और सैन्य जीवन की यादों को ताजा किया।

सैन्य अधिकारियों और पूर्व सैनिकों की रही गरिमामयी उपस्थिति

वार्षिकोत्सव समारोह में ब्रिगेडियर वी.पी.पी.एस. गुसाईं, कर्नल अतुल शाह, कर्नल के.एस. मनहास, सैनिक कल्याण विभाग के उप निदेशक कर्नल एम.के. जोशी, कर्नल कुलानंद, मेजर हरि सिंह चौधरी, कैप्टन प्रेम सिंह चौहान, कैप्टन प्रेम सिंह रावत, पूरण सिंह कंडारी, दिनेश गुसाईं, धीरेन्द्र सिंह, प्रभुपाल सिंह रावत, राजेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, कपिल पटवाल, महावीर सिंह, भगवान सिंह बिष्ट, भवान सिंह, दशरथ सिंह, बुद्धि सिंह, विशन सिंह सुरियाल सहित सैकड़ों पूर्व सैनिक एवं उनके परिवारजन मौजूद रहे।

समारोह में सामूहिक भोज (बड़ा खाना) सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं। वहीं, ऋषिकेश में भी बटालियन के पूर्व सैनिकों द्वारा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

पूर्व सैनिकों के मिलन, आपसी सौहार्द और बटालियन के गौरवशाली इतिहास को समर्पित यह समारोह बेहद खुशनुमा माहौल में संपन्न हुआ।

रिपोर्ट संकलन: प्रभुपाल सिंह रावत
VOICE OF MOUNTAINS News

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून-इंद्रमणि बडोनी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, सपनों का उत्तराखंड बनाने का लिया संकल्प

देहरादून। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता एवं उत्तराखंड के गांधी कहे जाने...